उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संपूर्णता अभियान के तहत एस्पिरेशनल कार्यक्रम का किया आगाज

by

एएम नाथ। चम्बा :
संपूर्णता अभियान के तहत जिला मुख्यालय चंबा में एस्पिरेशनल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। केंद्र सरकार के दिशा निर्देश अनुसार 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम का उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने इस संबंध में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्रा) तथा डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के बच्चों द्वारा द्वारा आयोजित रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया तत्पश्चात उन्होंने बचत भवन चंबा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संपूर्णता अभियान के उद्देश्यों तथा इस दिशा में जिला चंबा में किया जा रहे प्रयासों बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में संपूर्णता अभियान के इंडिकेटरों के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व देखभाल, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण, गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण देने, हर व्यक्ति की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की नियमित जांच करने, सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड्स मिलने तथा स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक एक विशेष अभियान के तहत शत प्रतिशत लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। मुकेश रेपसवाल कहा कि इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आशा कार्यकर्ताओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है जिन्होंने इससे पूर्व भी इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने बताया कि संपूर्णता अभियान की अगली कड़ी में एस्पिरेशनल ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिला के तीसा तथा पांगी विकास खंडों को भी शामिल किया गया है जिससे आने वाले समय में इन क्षेत्रों में भी संपूर्णता अभियान के तहत आने वाले सभी इंडिकेटरों में भी अभूतपूर्व सुधार होगा। इसके पश्चात उपायुक्त चंबा ने उपस्थित लोगों को संपूर्णता अभियान के संबंध में शपथ भी दिलवाई।

कार्यक्रम में नीति आयोग के प्रतिनिधि अमितेश पांडे ने अपने संबोधन में बताया कि एस्पिरेशनल डिस्टिक कार्यक्रम वर्ष 2018 में आरंभ किया गया जिस में प्रमुख सामाजिक आर्थिक संकेतक में देश के 112 अल्पविकसित जिलों को शामिल किया गया। इसी क्रम में वर्ष 2023 में एस्पिरेशनल ब्लाक कार्यक्रम शुरू किया जिसके तहत देश के 500 अल्प विकसित विकास खंडो को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में जिला परिषद की चेयरपर्सन डॉक्टर नीलम कुमारी ने भी संबोधित किया। इसके पश्चात उपायुक्त चंबा व सभी गणमान्य व्यक्तियों ने जिला की विभिन्न स्वयं सहायतम समूहों से संबंधित महिलाओं द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल का दौरा किया तथा महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के लिए उनकी प्रशंसा की।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीम अरुण शर्मा, नीति आयोग के सदस्य अमितेश पांडे, जिला परिषद की चेयरपर्सन डॉ नीलम कुमारी, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, जिला के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि गण तथा कई अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय का प्रारूप तैयार करेंः डीसी

समग्र शिक्षा अभियान के तहत उपायुक्त राघव शर्मा ने अधिकारियों के साथ की बैठक ऊना : डाईट देहलां समग्र शिक्षा अभियान की तृतीय व चतुर्थ तिमाही के साथ वार्षिक समीक्षा बैठक आज उपायुक्त कार्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला कांस्टेबल अनीता की बहादुरी को मिले सम्मान : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर, 10 जुलाई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर अद्वितीय साहस और तत्परता का परिचय देकर दो यात्रियों की जान बचाने वाली रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) की महिला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी के दरबार में सवा किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया परवाणु के श्रद्धालु नरेंद्र मित्तल ने

ऊना : ऊना जिला के विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु हाजिरी भरते हैं और सोना, चांदी और कैश माता के दरबार में अर्पित करते है। इसी के चलते सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को सही मार्ग दिखाने में पूर्व सैनिकों को निभानी होगी महत्वपूर्ण भूमिका : अर्की विधानसभा क्षेत्र के बातल में निर्मित होगा शहीद स्मारक – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य ससंदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि भारतीय सेना को पूरे विश्व में अपनी बहादुरी, समर्पण तथा दृढ़ संकल्प...
Translate »
error: Content is protected !!