प्रिसिंपल ने सुसाइड से पहले बनाई वीडियो : फिर दे दी जान , कहा- परेशान करने, धमकाने व बेइज्जत करने का आरोप लगाया

by

संगरूर : सरकारी स्कूल गांव बखोरा कलां  में तैनात हेड टीचर धर्मवीर सैणी के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के जिला प्रधान समेत पांच अध्यापकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। यह केस मृतक अध्यापक की ओर से मरने से पहले बनाए गए वीडियो के आधार पर दर्ज किया गया है।

हेड टीचर ने वीडियो में उक्त अध्यापक नेताओं द्वारा उसे परेशान करने, धमकाने व बेइज्जत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर उक्त पांच अध्यापकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। आरोपितों की पहचान हरभगवान सिंह निवासी गुरने कलां लहरा, मेघराज निवासी चोटियां लहरा, सतवंत सिंह निवासी आलमपुर, विनोद कुमार निवासी मूनक व डीटीएफ के जिला प्रधान बलवीर लोंगोवाल निवासी लोंगोवाल के रूप में हुई है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मृतक की पत्नी रणजीत कौर निवासी मूनक ने बताया कि वह डीएवी स्कूल में अध्यापक के पद पर नौकरी करती है। उसकी शादी 20 वर्ष पहले धर्मवीर सैणी से हुई थी। वे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बखोरा कलां में बतौर हेड टीचर सेवाएं निभा रहे थे।  पिछले कुछ दिनों से वे मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पूछने के बाद भी उन्होंने कभी कुछ नहीं बताया। बुधवार सुबह वह उन्हें स्कूल छोड़कर वापस घर लौट आए और ड्यूटी पर नहीं गए। बाद में पता चला कि धर्मवीर ने जहर निगल लिया है।

रणजीत कौर ने बताया कि उनके पति को मार्च महीने से उसके स्कूल में तैनात पंजाबी अध्यापक हरभगवान सिंह, गणित अध्यापक मेघराज, सामाजिक शिक्षा के अध्यापक सतवंत सिंह, कंप्यूटर अध्यापक विनोद कुमार और डीटीएफ के जिला प्रधान बलवीर लोंगोवाल परेशान कर रहे थे। विभिन्न संगठनों को बुलाकर उनकी बेइज्जती की जा रही है, जिस कारण आहत होकर उन्होंने जहर निगल लिया है।

करते थे बेइज्जत इस कारण :  बताते हैं कि उक्त पांचों अध्यापकों ने अध्यापक संगठनों के आह्वान पर एक दिन की हड़ताल की थी। हेड टीचर ने उनकी गैरहाजिरी के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित किया था। इसके बाद विभाग ने उक्त सभी अध्यापकों को गैरहाजिर मान उनका एक दिन का वेतन काट दिया था। इसके खिलाफ अध्यापक संगठनों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने उनका वेतन जारी कर दिया था। इसके बाद से उक्त अध्यापक लगातार हेड टीचर पर अपनी धोंस जमाते रहते थे।

 डीईओ बलजिंदर कौर :    डीईओ बलजिंदर कौर बलजिंदर कौर ने कहा कि मामले संबंधी लिखित तौर पर विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। विभाग को मामले की रिपोर्ट बनाकर दी गई है। सभी पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

If the Vastu is right

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.8 : Behind every incident that happens in our life, there is a direct or indirect relation of the Vastu of our building. If the Vastu of the building is good then every incident...
article-image
पंजाब

ब्लॉक स्तरीय कराटे मुकाबले में धमाई स्कूल की छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 6 फरवरी : शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय कराटे टूर्नामेंट सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में आयोजित किये गये। इन मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी...
article-image
पंजाब

पुलिस और प्रशासन द्वारा लंबे समय से लोगो से ज्यादतियों करने के आरोप में वामपंथी दलों और अन्य संगठनों ने डीएसपी कार्यालय के समक्ष तीन घंटे किया प्रदर्शन

गढ़शंकर : वामपंथी दलों और अन्य संगठनों ने गढ़शंकर में सरकार के इशारे पर पुलिस और प्रशासन द्वारा लंबे समय से लोगो से ज्यादतियों करने के आरोप लगाते हुए सीपीएम के जिला सचिव गुरनेक...
Translate »
error: Content is protected !!