पंजाब की युवती से हरियाणा में गैंगरेप : 4 लोगों ने पहले उसे शराब पिलाई, नशीला पदार्थ भी पिलाया, फिर गैंगरेप किया

by

हिसार  : हरियाणा में पंजाबी की युवती को मानसा जाने के लिए अनजान युवकों से कार से लिफ्ट लेनी महंगी पड़ गई। कार सवार 28 साल की युवती को मानसा ले जाने के बजाय हिसार के आदमपुर में किन्नुओं के बाग़ में ले गए। जहां 4 लोगों ने पहले उसे शराब पिलाई। फिर उसे नशीला पदार्थ भी पिलाया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद वह नग्न हालत में ही वहां से किसी तरह भाग निकली। पुलिस के मुताबिक 28 साल की युवती फतेहाबाद  में बुआ के पास रहती है। वह पंजाब में बहन से मिलने के लिए जा रही थी। इस बारे में उसने पुलिस के पास जाकर शिकायत की। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की। जिसे हिसार की आदमपुर पुलिस को भेज दिया गया। यहां पुलिस ने रेप करने वाले 4 आरोपियों सागर, शेर सिंह, सलीम खान और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आज युवती की मेडिकल जांच कराएगी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पंजाब के मानसा जिले के बरेटा थाने में पुलिस को दिए बयान में मानसा जिले की 28 वर्षीय युवती ने बताया कि वह 2-3 महीने से रतिया में अपनी बुआ के पास रह रही है। 28 जून को शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी बहन से मिलने के लिए रतिया बस स्टैंड पर मानसा जाने के लिए आॅटो का इंतजार कर रही थी। उसी समय एक कार उसके पास आकर रुकी। उसमें बैठे युवकों ने शीशा नीचे कर उससे मानसा जाने का रास्ता पूछा। उसने रास्ता बताया और जब वे जाने लगे तो उन्होंने उससे पूछा कि वह कहां जा रही है। जब उसने बताया कि वह अपनी बहन के पास मानसा जा रही है तो उन्होंने उसे यह कहकर कार में बैठा लिया कि वे उसे वहीं छोड़ देंगे। वह हिचक रही थी तो उन्होंने दबाव डालकर कार में बिठा लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कार में 4 लोग बैठे हुए थे। उन्होंने सीट एडजस्ट करने के बहाने उसे बीच में बैठा लिया। इसके बाद उसे मानसा की जगह किसी दूसरे रास्ते पर ले जाने लगे। लड़की ने बताया कि जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने उसकी एक न सुनी और उसे बंधक बनाकर आदमपुर ले गए और सागर व उसके साथियों ने उसे घर के एक कमरे में बंद करके उसके साथ रेप किया। अगले दिन शाम को वे उसे जबरन बड़ी गाड़ी में बैठाकर भादरा-नोहर राजस्थान में किन्नू के बाग में ले गए। उसे वहां उतारकर पहले जबरन शराब पिलाई गई और बाद में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में सागर, शेर सिंह और सलीम खान ने भी शराब पी और नशीला पदार्थ खाया। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान सागर का नाना भी मौके पर उनके साथ था और उसने भी उसके साथ रेप किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल मेहरों लाया गया पंजाब : ‘इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी’ की थी हत्या

चंडीगढ़ :  पंजाब पुलिस दुआरा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर “कमल कौर भाभी” उर्फ कंचन कुमारी की हत्या में मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है। पुलिस सूत्रों...
article-image
पंजाब

50 लड़कियों से लाखों के ठगी क्र चूका और जाल में फंसा क कई के साथ शारीरिक संबंध बनाए : कनाडाई नागरिक बताकर पंजाब की लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक युवा ठग को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया

जालंधर  : खुद को कनाडाई नागरिक बताकर पंजाब की लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक युवा ठग को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।यह आरोपी अब तक शादी का झांसा देकर...
article-image
पंजाब

सेहरा बांधकर परिजनों ने किया बेटे का संस्कार : पार्किंग विवाद में चाकुओं से गोदकर थी हत्या, 5 गिरफ्तार

मोहाली :  कुंभड़ा निवासी दिलप्रीत का आज कड़ी सुरक्षा में परिजनों ने उसके सिंह सेहरा बांधकर आखिर विदाई । इससे पहले दिलप्रीत का शव कुभड़ा स्थित घर पर लाया गया। वहीं, पुलिस और प्रशासन...
article-image
पंजाब

ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ेंगी शिमला जिला की सभी 412 ग्राम पंचायतें

एएम नाथ। शिमला : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी संशोधित भारतनेट  परियोजना के तहत शिमला जिला के सभी 12 विकास खंडों की 412 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) आधारित हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क से...
Translate »
error: Content is protected !!