होशियार सिंह के इस्तीफा देने से आए देहरा वासियों के अच्छे दिन : कमलेश

by

हर साल मिलने वाली विधायक और ऐच्छिक निधि कहां लगाई

भाजपा के उपचुनाव थोपने के कारण लोगों के काम रुके

एएम नाथ। देहरा :
कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के इस्तीफा देने के कारण देहरा वासियों के अच्छे दिन आए हैं। अगर वह इस्तीफा न देते तो विधानसभा क्षेत्र के लोगों का भाग्य नहीं चमकना था। देहरा अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र बन गया है। इस क्षेत्र की सारी दिक्कतें अब दूर हो जाएंगी। पूर्व निर्दलीय विधायक से जनता जब यह पूछ रही है कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया तो वह कह रहे हैं कि काम नहीं हो रहे थे। अगर उनके काम नहीं हो रहे थे तो भाजपा के साथ विपक्ष में बैठ जाते, जनता पर उपचुनाव का बोझ नहीं पड़ता।


कमलेश ठाकुर ने ये बातें रविवार को विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान कहीं। उन्होंने पूर्व निर्दलीय विधायक से पूछा कि एक साल में 2.30 करोड़ रुपये विधायक निधि विकास कार्यों के लिए और 15 लाख रुपये ऐच्छिक निधि जनसेवा के लिए मिलती है, वह कहां लगाई। क्षेत्र में समस्याओं का अंबार होने से प्रतीत होता है कि विधायक निधि का दुरूपयोग हुआ है। लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। साढ़े छह साल में पूर्व निर्दलीय विधायक ने विकास पर ध्यान ही नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के उपचुनाव थोपने के कारण लोगों के काम रुक गए हैं। पूर्व विधायक ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। जिस जनता के वोट से विधायक बने, इस्तीफा देने से पहले उससे एक बार भी नहीं पूछा। भाजपा के दबाव में आकर पद त्याग दिया और एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में नहीं आए। उन्हें जनता को बताना चाहिए कि एक महीना वह क्यों हिमाचल प्रदेश की सीमा के अंदर नहीं आये। जब वह चंडीगढ़, पंचकूला, हरिद्वार, ऋषिकेश, गुरूग्राम व दिल्ली घूमते रहे तो उन्हें विधानसभा क्षेत्र के लोगों की याद नहीं आई।
होशियार सिंह ने तां जांदीये बलाये मेरे घरे च ओई ने जायां, चा नी पीनी हुंगी तां गपशप मारी ने जायां वाला काम किया। पूर्व विधायक ने चा नी पिलाई मटर पनीर ने रोटी खुआई और देहरा के साथ धोखा दिया। देहरा के विकास में पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण होशियार सिंह हैं, उन्होंने पिछली सरकार में भी विकास नहीं करवाया और इस सरकार में 14 महीने में ही इस्तीफ़ा दे दिया। उन्हें जनता के नहीं अपने विकास की पड़ी हुई थी।


मेरा देहरा की जनता से वादा है कि छह महीने में साढ़े छह साल की कसर निकाल दी जाएगी। यह चुनाव साढ़े तीन साल के लिए हो रहा है, मुझे जिताकर विधानसभा भेजिये, देहरा की काया पलट जाएगी। यह पिछड़ा क्षेत्र विकास में नंबर वन होगा। दस जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में मुख्यमंत्री के लिए मुझे वोट दें, आपको अगले साढ़े तीन साल निराश नहीं होना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

39 कांग्रेस विधायकों के घेराव की चेतावनी : हिमाचल में पहली तारीख को पेंशन नहीं मिलने से आक्रोश

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरे महीने पेंशनरों को पहली तारीख को पेंशन नहीं मिली है। पिछले महीने जहां पेंशनरों के खातों में 10 तारीख को पेंशन पहुंची थी। वहीं सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिटाके मशरूम को पहचान दिलाने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम: कुमुद सिंह

  धर्मशाला, 05 जनवरी। कृषि निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि शिटाके मशरूम के उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्रीय मेलों प्रदर्शनियों, शीतकालीन ग्रीष्मकालीन उत्सवों के माध्यम से शिटाके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसिक तनाव को कम करने के साथ सकारात्मक वातावरण  के लिए खेलें महत्वपूर्ण : मण्डलायुक्त विनोद कुमार

राइफल-पिस्टल शूटिंग को भी अंतर ज़िला प्रतियोगिता का बनाया जाए हिस्सा मण्डलायुक्त ने राज्य स्तरीय अंतर ज़िला खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा :   मण्डलायुक्त विनोद कुमार ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 माह से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच बातचीत बंद क्यों – जनता जाना चाहती –

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के सियासी मौसम में उपमुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट ने गर्माहट ला दी है। विपक्ष के हाथ इस पोस्ट ने एक और बड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!