यूरिक एसिड को शरीर से खींचकर बाहर कर देता : फ्री में मिलने वाला ये हरा पत्ता

by

बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण यूरिक एसिड आज एक तेजी से बढ़ती समस्या बनता जा रहा है। इसके कारण आज बड़ी संख्या में लोग परेशान है। आपको बता दें कि यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है जो यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर होता रहता है।

लेकिन जब यह ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, तो यह हमारे जॉइंट्स में जमा होने लगता है। जो जोड़ों के दर्द और सूजन आदि समस्याओं का कारण बनता है। आज हम आपको एक ऐसे पत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग आप यूरिक एसिड को कम करने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कारगर घरेलू उपाय..

यूरिक एसिड कम करने के लिए घरेलू उपाय –   यूरिक एसिड का लेवल कम करने के लिए आपको नीम की पत्तियों’ का इस्तेमाल करना चाहिए। जिसका कारण नीम में पाया जाने वाले ब्लड साफ करने के गुण हैं। इसके साथ ही नीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड के कारण होने वाली सूजन को कम करने का काम करते हैं। इसके साथ ही नीम का सेवन करने से हमारा खून साफ होता है जिससे इसमें मौजूद अपशिष्ट पदार्थ तेजी से बाहर निकलते हैं।

कैसे करें नीम का इस्तेमाल –

1. पत्तियां चबाकर खा लें :  यूरिक एसिड के मरीज नीम की 5-7 पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाकर भी खा सकते हैं। इस तरह आपको यूरिक एसिड लेवल को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।
2. काढ़ा बनाकर पिएं :   यूरिक एसिड के लिए आप नीम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए आप 10-12 नीम की पत्तियों को 1 गिलास पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो उसे छानकर ठंडा करके पीएं
3. गोलियां बनाकर खाएं :  नीम का काढ़ा पीना और पत्ते चबाकर खाना सभी के लिए संभव नहीं है। इसलिए जो लोग ऐसा करने में मुश्किल का सामना करते हैं, उन्हें नीम की गोलियों का इस्तेमाल करना चाहिए। यह भी आपके यूरिक एसिड को काफी तेजी से कम कर सकती हैं।

सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खड्ड, अप्पर पंजावर, जोल, डूहल भटवालां, खरोह व अंब टिल्ला में कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरुक किए ग्रामीण

ऊना, (10 फरवरी) – सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गांे के कल्याण के चलाई जा रही योजनाओं बारे जागरुक करने के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रदेशभर में विशेष प्रचार अभियान चलाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को किया जा रहा सुदृढ़ः मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला :   हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश के संवेदनशील राज्यों में शामिल हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए राज्य आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिट्टी का घरौंदा बना आकर्षण का केंद्र, लोगों ने खूब चाव से खाए श्री अन्न के विभिन्न पकवान : कांगड़ा वैली कार्निवल का धमाकेदार आगाज

कृषि मंत्री ने पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ, साथ ही मिलेट्स फूड फेस्टिवल की भी की शुरूआत धर्मशाला, 17 जून। बहुप्रतीक्षित कांगड़ा वैली कार्निवल का धर्मशाला में धमाकेदार आगाज हुआ। शुक्रवार को कृषि...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबलों में ब्लॉक के बिभिन्न स्कूलों ने टीचर्स ने लिया हिस्सा

गढ़शंकर :   सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में प्रिंसिपल किरपाल सिंह ब्लॉक नोडल ऑफिसर गढ़शंकर-2 की अगुआई में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबला करवाया गया। जिसमें ब्लॉक के बिभिन्न टीचर्स...
Translate »
error: Content is protected !!