श्रीखण्ड के रास्ते एक ओर व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत : प्रतिबंध के बावजूद यात्रा से पहले ही अब तक 4 की मौत

by
एएम नाथ। शिमला  :   उतर भारत की सबसे  कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखण्ड कैलाश महादेव के रास्ते में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।  इस वर्ष आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने से पहले ही यह श्रीखण्ड के रास्ते में यह चौथी मौत है। मृतक की पहचान टशी दावा जो शिमला के संजौली के समीप डिंगूधार में रवि काली राम भवन निवासी के रूप में हुई है।
घटना की पुष्टि करते हुए एसडीएम निरमण्ड मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति की मौत श्रीखण्ड के रास्ते मे थाटीबीट नामक स्थान पर हृदय गति रुकने के कारण हुई बताई जा रही है।
मौत की सूचना मिलते ही शव को बेसकैम्प सिंहगाड होकर निरमण्ड अस्पताल लाया जा रहा है।
बता दें कि श्रीखण्ड महादेव यात्रा ट्रस्ट द्वारा आधिकारिक तौर पर 14 जुलाई से यात्रा शुरू होनी है, जबकि उससे पहले यात्रा पर चोरी छिपे जाने वालों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
बावजूद इसके सैंकड़ों लोग अब तक श्रीखण्ड महादेब के दर्शन कर लौट भी चुके हैं। वहीं यह पता भी लगाया  जा रहा है कि मृतक टशी दावा चोरी छिपे यात्रा पर निकला था या फिर पोर्टर का काम करता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रकाश करड़ ने हमीरपुर में की लघु बचत योजनाओं की समीक्षा : हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एएम नाथ। हमीरपुर 07 नवंबर। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश करड़ ने शुक्रवार को हमीरपुर के अपने दौरे के दौरान जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके लघु बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शर्तों पर बनेंगे प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क भी और मेडिकल डिवाइस पार्क

शिमला, 16 फरवरी :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क भी लगेगा और मेडिकल डिवाइस पार्क भी, मगर ये पार्क हिमाचल की शर्तों पर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फ ने दो घरों की खुशियाँ छीन लीं : भरमाणी माता मंदिर के ऊपर से लापता हुए दोनों युवकों के शव बरामद

I’mएएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के भरमौर में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। बर्फ की सफेद चादर के नीचे दबकर दो...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने सेक्टर-35 और सेक्टर-43 में लगाई शीतल छबील, श्रद्धालुओं को बांटी ठंडक और सेवा की मिसाल

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 28 जून : भीषण गर्मी के बीच समाज सेवा और मानवता का संदेश देते हुए बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर-43, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-35 एवं सेक्टर-43 की मुख्य सड़कों पर...
Translate »
error: Content is protected !!