युवक पर कंबाइन चढ़ने से हुई मौत, साथी पर मामला दर्ज

by

गढ़शंकर – सोमवार की रात गढ़शंकर के बंगा रोड पर पड़ते गांव चोहड़ा में स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी कंबाइन के सामने बैठकर खाना खा रहे दो युवकों पर कंबाइन के चल जाने से एक कि मौत हो गई। मिरतक के घरवालों के आरोप है कि उसकी हत्या की गई है जबकि गढ़शंकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जसविंदर सिंह दघाम ने बताया कि काम खत्म करने के बाद संदीप सिंह व मलकीत सिंह दशमेश फिलिंग स्टेशन पर अपनी कंबाइन खड़ी कर उसके सामने बैठकर खाना खा रहे थे और इस दौरानअचानक मलकीत सिंह कंबाइन के ऊपर चढ़ गया जिसके चलते कंबाइन चल पड़ी और सामने बैठकर खाना खा रहे 27 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह जिला जलंधर नीचे दब गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने उसे मिरतक घोषित कर दिया और इस संबंध में थाना गढ़शंकर को जानकारी भेज दी। गढ़शंकर पुलिस के एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि संदीप सिंह के घरवालों के बयान पर मलकीत सिंह के विरुद्ध धारा 304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोड शो में कांग्रेस-आप नेता आमने सामने : आखिरी दिन प्रत्याशियों ने लुधियाना पच्छिम में दिखाई ताकत

लुधियाना । लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव को लेकर मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण...
article-image
पंजाब

धर्मनिरपेक्षता के लिए बादल साहब की सोच अपनाएं राजनीतिक दल’

लंबी । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की दूसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांव बादल में हजारों लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर धार्मिक हस्तियां भी मौजूद थीं।...
article-image
पंजाब

दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी लग्जरी वाल्वो बस : होशियारपुर बस स्टैंड से रोजाना सुबह 6:40 बजे

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है पंजाब सरकार की लग्जरी वाल्वो बस सेवा: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!