सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, साथ में गए आपने साथ विक्रमादित्य सिंह : प्रधानमंत्री से मिलकर बिजली रॉयल्टी और बीबीएमबी में मांगेंगे हिस्सेदारी

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार दोपहर बाद राजधानी शिमला से नई दिल्ली गए। मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम बिजली रॉयल्टी, बीबीएमबी में हिस्सेदारी और नई पेंशन योजना के अंशदान का मुद्दा पीएम से उठाया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ गए हैं। दोनों नेता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से भी मुलाकात कर प्रदेश में बीते वर्ष आई आपदा से प्रभावित सड़कों को लेकर धनराशि जारी नहीं होने का मामला उठाएंगे।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की बिजली परियोजनाओं में रॉयल्टी के अलावा प्रधानमंत्री मोदी से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के पास लंबित पड़े हिमाचल के करोड़ों रुपये के भुगतान का मामला भी उठाया जाएगा। केंद्र से हिमाचल के लिए प्रस्तावित आपदा राशि को लेकर भी बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट की ग्रांट हिमाचल को नहीं मिल पाई है, इसे लेकर भी प्रधानमंत्री से बात की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीबीएमबी के पास हिमाचल की 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की हिस्सेदारी है, जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद भी हिमाचल को नहीं दिया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2011 को हिमाचल के पक्ष में फैसला दिया और बीबीएमबी की तरफ से परिचालित विद्युत परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी 7.19 फीसदी तय की। यह हिस्सेदारी 27 सितंबर से 2011 से प्रदेश को मिलनी शुरू हो गई है, लेकिन 2011 से पहले का एरियर अभी तक नहीं मिल पाया। हिमाचल की पूर्व सरकार ने पावर प्रोजेक्ट में रॉयल्टी कम की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हिमाचल को हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

जयराम ने बिजली परियोजनाओं में बेचे हिमाचली हित : सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की बिजली परियोजनाओं में हिमाचली हित बेचे हैं। राज्य को मिलने वाली 12 फीसदी रॉयल्टी माफ की है। इस मसले को प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

37 किलो चरस मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली से किया गिरफ्तार : हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा भेजी जाती थी चरस

सोलन :  सोलन पुलिस ने 37 किलो चरस मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंडरग्राउंड चल रहा था। आरोपी अर्की क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर किराने की दुकान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून की छुट्टियों का ऐलान, बोर्ड ने जारी की तारीखें…..छुट्टियों के दौरान स्कूल खोलना पड़ेगा भारी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई करने वाले बच्चों और स्कूलों से जुड़े सभी लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध डंपिंग को रोकने हेतू चलाया जाएगा जागरूकता अभियान, निर्माण स्थलों की निगरानी और निरीक्षण करेंगे ताकि अवैध डंपिंग पर अंकुश लगाया जा सके : ADC महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 7 अगस्त – सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग को रोकने और जागरूकता अभियान चलाने के लिए कोर टीम का गठन किया गया है। कोर टीम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 मार्च को होगी पुराने एवं अनुपयोगी स्टोर सामग्री की नीलामी

एएम नाथ। चंबा, 18 मार्च : जिला कोषागार कार्यालय में पुराने एवं अनुपयोगी स्टोर सामग्री की नीलामी 25 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे कार्यालय के स्टोर परिसर में आयोजित की जाएगी। विभागीय प्रवक्ता...
Translate »
error: Content is protected !!