झुंगियां के सरकारी अस्पताल में स्टाफ और सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को भारी समस्याओं का करना पड़ रहा साहमना : निमिषा मेहता

by

मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर की जा रही ड्रामेबाजी ने अस्पताल, डिस्पेंसरी और वेलनेस सेंटर किये ठप
गढ़शंकर– गढ़शंकर विधानसभा हलके की भाजपा की हल्का इंचार्ज भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने अपने सहयोगियों के साथ अड्डा झुंगियां बीत के सरकारी अस्पताल में पहुँच कर मरीजों को आ रही समस्यायों के बारे में जानकारी इकत्र करने के बाद पत्रकारों से कहा कि झुंगियां के सरकारी अस्पताल में स्टाफ और अन्य सुविधाओं की भारी कमी के कारण बीत क्षेत्र के मरीजों को भारी समस्याओं का साह्मना करना पड़ रहा है । अस्पताल में लोगो को 24 घंटे इलाज मुहैया करवाने का प्रबंध तोक्या करना है। इस आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिन के समय भी पुरे डॉक्टर नहीं पुरे किये जा रहे । जिसके चलते मरीजों को लेकर उनके परिजनों को दूर दराज इलाज के लिए ले जाना पड़ता है। निमिषा मेहता ने कहा कि भारत सरकार के पैसे से वर्ष 2015-16 में करोड़ों रुपये की लागत से बने इस 30 बेड वाले अस्पताल के लिए नई मशीनरी तो क्या लानी थी। इसके उल्ट पुराने स्थापित ऑपरेशन थिएटर से मशीनरी भी बाहरी अस्पतालों में भेजी जा रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वर्तमान सरकार न तो पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करा रही है और न ही अस्पतालों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि पहले इस अस्पताल में 4 डॉक्टरों की ड्यूटी होती थी, लेकिन आज केवल एक ही डॉक्टर यहां मरीजों के चेकअप के लिए आता है और वह भी सप्ताह में केवल दो दिन ही आता है और बाकी दिन क्षेत्र के निवासियों के लिए भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है ।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी स्वास्थ्य और शिक्षा की गारंटी देकर सत्ता में आई है और सत्ता में आने के बाद पुराने सेहत केंद्रों को खंडहर बनाने का काम शुरू कर दिया है और मोहल्ला क्लीनिक का ड्रामा भी शुरू कर दिया है।
निमिषा मेहता ने कहा कि बीत क्षेत्र में 30 बिस्तरों का एक बड़ा अस्पताल, कुछ अन्य सेहत केंद्र चल रहे थे। उनकी उपेक्षा के कारण बंद होने की स्थिति में बीत में दो मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं। जिसमे भी अभी एक ही शुरू हुआ है। दूसरा कई महीने से शुरू ही नहीं हो किया गया। इस सभी के चलते बीत निवासियों को मिलने वाली सेहत सुविधाओं में भारी कमी आ रही है।
उन्होंने कहा कि पहले के अस्पताल में इमरजेंसी एम्बुलेंस की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। क्योंकि वर्तमान सरकार द्वारा एम्बुलेंस के लिए ड्राइविंग स्टाफ ही उपलब्ध नहीं करावाया है। एम्बुलेंस की सुबिधा न मिलने के कारण क्षेत्र के कई मरीज़ अस्पताल तक नहीं पहुंच सके और रास्ते में ही कुछ की मृत्यु हो गई। निमिषा मेहता ने कहा कि सरकार के ढाई साल बीत चुके हैं लेकिन गढ़शंकर क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण रौड़ी को जवाब देना चाहिए कि वह झुग्गीयां के सरकारी अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और वेलनेस सेंटरों में मरीजों की सुविधा के लिए स्टाफ और अन्य सुविधाएं कब मुहैया कराएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे हाथ भी लगाया तो पूरे देश में BJP की नींव हिला दूंगी, बंगाल कब्जाने में गुजरात चला जाएगा : ममता की केंद्र को दो टूक

बोनगांव : पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर भाजपा बंगाल में मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी।...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद के भतीजे के शराब ठेके पर फायरिंग, कर्मचारी गंभीर घायल

अमृतसर :   जंडियाला गुरु थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराब ठेके पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग की घटना में ठेके पर...
article-image
पंजाब

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाई बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग की प्रक्रिया

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन डीपीओ कमल किशोर शर्मा ने किया मागदर्शन एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर आयोजित किए जा रहे...
article-image
पंजाब

लाल लकीर अंदर रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर : लुधियाना ज़िले में इन लोगों को 50 साल बाद मालिकाना हक किया प्रदान

लुधियाना :  पंजाब में ‘लाल लकीर’ के अंदर रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। लुधियाना ज़िले में इन लोगों को 50 साल बाद मालिकाना हक प्रदान किया गया हैं। जानकारी के अनुसार,...
Translate »
error: Content is protected !!