सत्संग की महिमा केवल बातों तक सीमित नही : स्वामी विशेषानंद

by
गढ़शंकर  :  अलख आश्रम की तरफ से ‘गुरू पूजा व्यास पूर्णिमा’ के अवसर पर गांव समुंदड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर महेशियाना में दो दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माहिलपुर स्थित अलख अमर विवेचन प्रत्यक्षालय से स्वामी श्री विशेषानंद ने अपने आत्म अनुभवमयी वचनों से आई हुई संगत को निहाल किया।
दो दिवसीय गुरू पूजन व्यास पूर्णिमा का आगाज़ बच्चों द्वारा किए गए हवन यज्ञ से हुआ। उसके उपरांत छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुज़ुर्गों ने मधुर भजन-गायन से आई हुई संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायन उपरांत स्वामी जी ने कहा कि सत्संग की महिमा केवल बातों तक सीमित नहीं इसका फल प्रत्यक्ष है। यज्ञ, तप, दान तथा कीर्तन का फल शायद कब मिले परन्तु सत्संग का फल अवश्य मिलता है।
स्वामी जी ने कहा कि प्रभु का नाम एक है। जो भी हम जिह्वा से बोलते हैं, कानों से सुनते हैं, आंखों से देखते हैं वह परमात्मा के सिफाती (गुणवाचक) नाम तो हो सकते हैं परन्तु परमात्मा का यथार्थ नाम नहीं, स्वामी जी ने आगे कहा कि सत्त स्वरूप यानि अपने आप को जानना ही सतसंग है और जिसे सिर्फ समय के पूर्ण सदगुरू से ही जाना जा सकता है। इस मौके पर शहरवासियों व दूरों दराज से आई संगत ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

18 सीनियर आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले : अरुण सेखरी को कमिश्नर फिरोजुपर डिवीजन की जिम्मेदारी

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार शनिवार 18 सीनियर आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अमृतसर के डीसी अमित तलवार को हटा दिया गया है। उनकी जगह घनश्याम थोरी को डीसी की जिम्मेदारी...
article-image
पंजाब

मणिपुर की घिनौनी हरकत के खिलाफ गढ़शंकर के जनसंगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका मोदी का पुतला :

गढ़शंकर, 23 जुलाई : न्याय एवं लोकतंत्र पसंद लोक फ्रंट के आह्वान पर गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न जनवादी, जमहूरी व इनकलाबी संगठनों द्वारा बंगा चौक स्थित गांधी पार्क में रोष रैली पश्चात शहर में...
article-image
पंजाब

आईईडी, ग्लॉक पिस्तौल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

मोहाली :  स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने एक विदेशी-आधारित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.5 किलोग्राम वजन की पूरी तरह असेंबल की गई आरडीएक्स से भरी...
Translate »
error: Content is protected !!