डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने केंद्रीय जेल होशियारपुर का किया औचक दौरा : जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कैदियों की सुनी समस्याएं

by

होशियारपुर, 22 जुलाईः डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जेल में कैदियों की स्थितिसुरक्षा व्यवस्थास्वच्छतास्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करना था। इस दौरान उनके साथ जेल सुपरीडेंट बी.एस.घुम्मण, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट शहीद भगत सिंह नगर सतनाम सिंह जलवाहा, एस.पी (मुख्यालय) मनोज कुमार, अतिरिक्त सुपरीडेंट हरभजन सिंह सैनी, डी.एस.पी सिटी अमरनाथ भी मौजूद थे।

डिप्टी स्पीकर ने जेल प्रशासन के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जेल में कैदियों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओंभोजन की गुणवत्तासफाई व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की विशेष रूप से जांच की। डिप्टी स्पीकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैदियों की सभी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

डिप्टी स्पीकर ने जेल के अस्पताल का भी दौरा किया और वहां भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से मिलकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके अलावाडिप्टी स्पीकर ने कैदियों के बीच शिक्षा और पुनर्वास कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित करने पर जोर दियाजिससे उन्हें समाज में पुनः स्थापित होने में सहायता मिल सके। जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने अपने दौरे के दौरान जेल प्रशासन की तारीफ की और कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से जेल में रहने वाले कैदियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार जेल व्यवस्थाओं को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे कैदियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें और उनके पुनर्वास के लिए विशेष योजनाएं बनाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जेल प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करेगी ताकि जेल में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहें। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन की ओऱ से आर.ओ, वाटर कूलर व एंबुलेंस की मांग रखी गई है, जिसे जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर ओ.एस.डी चरनजीत सिंह, कमलजीत सिंह जस्सोवाल, विजय कुमार, धर्मप्रीत सिंह प्रीत भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शक्ति टीम गढ़शंकर ने बताए लाईफवाय से हाथ धोने के फायदे

गढ़शंकर: हिन्दुस्तान युनीलीवर लिमटिड की और से गांव बोड़ा में समागम का आयोजन कर लाईफवाय शाप व हैंड वाश से हाथ धोने व स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। उकत समागम का संचालन...
article-image
पंजाब

देनोवाल खुर्द का क्रिकेट टूर्नामेंट शानो शौकत से सम्पन्न : गांव नानोवाल की टीम देनोवाल खुर्द की टीम को हरा कर बनी विजेता

गढ़शंकर,13 मार्च: गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैंसियां) में आयोजित दूसरा वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट शानो शौकत से सम्पन्न हो गया। दूसरे वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट में 25 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में गांव नानोवाल...
article-image
पंजाब

घुमियाला में सैर करते युवक को मारी गोली, घायल :पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान था पति

गढ़शंकर – घुमियाला गांव में सुबह सात बजे उस वक्त दहशत फैल गई जब लोगों ने गोली चलने की आवाज के साथ चिल्लाने की आवाज सुनी। लोग जब उक्त स्थान की तरफ भागे तो...
article-image
पंजाब

एक ही दिन में दो एनकाउंटर : पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जालंधर :  जालंधर में एक ही दिन में दो एनकाउंटर हुए जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में सुबह यमुनानगर से गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!