ऑर्केस्ट्रा में डांस करने पंजाब से गोरखपुर आईं 2 लड़कियां : 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, नशेड़ी दोस्त की वजह से पकड़े गए आरोपी

by

गोरखपुर : गोरखपुर जनपद के गीडा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पंजाब की रहने वाली दो ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है. युवतियां देर रात एक कार्यक्रम से वापस आ रही थीं. इसी दौरान तीन बाइक पर सवार पांच लोग पहुंचे और उनको रोक लिया और हैवानियत की. उनके चंगुल से छूटने के बाद युवतियां आर्केस्ट्रा संचालक के साथ गीडा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी के पैर में गोली मार दी, जबकि चार को गिरफ्तार कर लिया.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली है. दोनों पीड़िताओं की उम्र 19 और 21 साल हैं. वह काम की तलाश में यूपी आईं थीं और गोरखपुर में रह रही थीं. गोला थाना क्षेत्र के रहने वाले ऑर्केस्ट्रा संचालक के साथ काम करती थीं. कल भी हम लोग कुशीनगर के रामकोला में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने गए थे. वहां से आर्केस्ट्रा संचालक सूरज के साथ बाइक से लौट रहीं थीं. जैसे ही गीडा थाना क्षेत्र में स्थित बंधे के पास पहुंची, वहां पर पहले से मौजूद तीन बाइक पर सवार पांच लोगों ने युवतियों को रोक लिया. आर्केस्ट्रा संचालक को मारपीट कर भगा दिया, जबकि युवतियों को बांध कर गैंगरेप किया.

नशेड़ी दोस्त से हुई आरोपियों की पहचान :  युवतियों के साथ हैवानियत का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन शुरू कर दिया. पुलिस युवतियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तो एक युवक वहां नशे की हालत में लेटा हुआ था. उसकी पहचान करते हुए युवतियों ने कहा कि यह भी उन आरोपियों के साथ ही आया था लेकिन दुष्कर्म की घटना में शामिल नहीं था. उसने सभी आरोपियों का नाम व पता बता दिए, जिससे पुलिस की राह आसान हो गई. उसने बताया कि हम लोग रात को शराब पीने के बाद घूमने निकले थे. वह शख्स अधिक नशे में था इस नाते बाइक पर नहीं बैठ पा रहा था. इसी दौरान युवतियां बाइक से आते हुए दिखाई दीं. उसके पांचो साथी उसे छोड़कर उन युवतियों की तरफ लपके और उनको साथ लेकर चले गए.

आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन :  युवतियों की पीड़ा सुनने व कठोर कार्रवाई की मांग पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी. किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. इस घटना के बाद से ऑर्केस्ट्रा संचालक सूरज भी बहुत व्यथित है.

संबंध में एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया नौसड़ से एकला बंधे तक पुलिस विकेट लगाई गई है. पुलिस कर्मी हर वक्त तैनात रहेंगे. रात के समय डायल 112 की गाड़ी लगातार गश्त करेगी. वहां सुबह 5:00 बजे तक पुलिस का सख्त पहरा रहेगा. सीओ व एसओ इसकी निगरानी करेंगे. हर आने जाने वालों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी. दोनों ही पीड़ित युवतियों का न्यायालय में बयान दर्ज करवा दिया गया है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 11,782 करोड़ आबकारी राजस्व जुटाया

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राजस्व संग्रह में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है।  इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 11,200 करोड़ रुपए...
article-image
पंजाब

‘साइलेंट किलर’ हाइपरटेंशन से कैसे बचें.रोग की रोकथाम और समय पर पहचान का अभियान तेज

चंडीगढ़ : विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर पंजाब सरकार ने हाई ब्लड प्रेशर जैसी खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए एक मजबूत और समग्र रणनीति अपनाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ‘सीएम...
article-image
पंजाब , समाचार

अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश : मैगज़ीन और गोला बारूद सहित .32 बोर के छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

अमृतसर : स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर ने अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में विदेशी मूल के आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा के दो साथियों को गिरफ़्तार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार का बड़ा फैसला :16 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स नहीं जा सकेंगे कोचिंग : आदेशों की अवहेलना करने वालों पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा, कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द भी हो सकता

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए कोचिंग सेंटरों पर नकेल कसी है। सरकार ने निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी करते हुए आदेश दिया है कि 16...
Translate »
error: Content is protected !!