ऊना के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगे डिजिटल साक्षरता शिविर : शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली कॉल्स बारे लोगों को किया जाएगा जागरूक

by
एएम नाथ। ऊना, 23 जुलाई। डिजिटल साक्षरता को लेकर टाऊन हॉल ऊना में शीघ्र जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इन जागरूकता शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई), साइबर पूलिंग, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली कॉल्स बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह बात एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने मंगलवार को मिनी सचिवालय ऊना में डिजिल साक्षात्कार को लेकर आयोजित बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम और ग्राहकों के साथ बैंक धोखाधड़ी के साथ-साथ अन्य ऑनलाइन व सोशल अपराधिक गतिविधियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे है। एसडीएम ने कहा कि जागरूकता शिविरों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया जाएगा।
एसडीएम ने बैंक अधिकारियों और पुलिस विभाग को उपमंडल ऊना के अंतर्गत सभी शैक्षणिक संस्थानों में डिजिट साक्षरता कैम्प लगाकर बच्चों को कम्पयूटर और मोबाइल के माध्यम से होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक में बीडीओ केएल वर्मा, तहसीलदार शिखा राणा, रेंज फोरेस्ट आफिसर राहुल ठाकुर, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, प्रधान व्यापार मंडल पिं्रस सहित अन्य गणमान्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, चार घायल

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए, अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वायु सेना की मदद से पांच लोग किए एयरलिफ्ट : पशुपालन विभाग की टीम तथा गंभीर रूप से चोटिल व्यक्ति का किया रेस्क्यू

टांडा में हुआ उपचार, पशुपालन विभाग की टीम ने सरकार का जताया आभार धर्मशाला, 09 अगस्त। सरकार तथा जिला प्रशासन ने बड़ा भंगाल में फंसे पशु पालन विभाग की एक टीम के चार लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजट : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लिए ईको-टूरिज्म और अधोसंरचना विकास की दिखी नई राह पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला पार्टी कार्यालय में सुना सीधा प्रसारण बजट में अधोसंरचना विकास पर ज्यादा बल, प्रधानमंत्री...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशा प्रवृत्ति को लेकर आए आंकड़े गंभीर चिन्तन का विषय , किशोरों में बढ़ रही इस प्रवृत्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सर्वप्रथम अभिभावकों को सतर्क रहने की आवश्यकता : एसडीएम विश्वमोहन देव चैहान

पंचायत प्रतिनिधि मेरा मोहल्ला नशामुक्त मोहल्ला का लें प्रण: विश्वमोहन ऊना 9 जून – ज़िला ऊना में युवाओं में बढ़ रही नशावृत्ति की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए चलाए गए नशामुक्ति अभियान में पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!