भड़के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू – पंजाब के सबसे अमीर आदमी ये ना हो, सबसे करप्ट ना हो तो मैं अपना नाम बदल दूंगा

by

नई दिल्ली। संसद में बजट पर चर्चा के दौरान पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बजट को लेकर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। सरकार से शुरू हुई बहस केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तक जा पहुंची, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री बिट्टू, कांग्रेस सांसद चन्नी पर भड़क गए।

खबर के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने पूर्व सीएम चन्नी को पंजाब का सबसे ‘करप्ट’ आदमी बताया। दोनों के बीच हुई बहस के दौरान सदन की कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। दरअसल, हुआ ये था कि बजट पर चर्चा के दौरान बोलते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम चन्नी ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू को लेकर निजी टिप्पणी कर दी।

चन्नी ने सदन में कहा,’बिट्टू जी, आपके दादाजी शहीद हुए थे, लेकिन वे उस दिन नहीं मरे, वे उस दिन मरे थे जिस दिन आपने कांग्रेस को छोड़ा था।’ इस पर बिट्टू भड़क गए और उन्होंने कहा कि मेरे दादाजी सरदार बेअंत सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी थी..कांग्रेस के लिए नहीं।

बिट्टू ने कहा कि अगर पंजाब के सबसे अमीर आदमी ये ना हो, सबसे करप्ट ना हो तो मैं अपना नाम बदल दूंगा। कहा कि हजारो करोड़ का मालिक ये चरणजीत चन्नी है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि मी-2 में इनका नाम है, सभी केसों में इनका नाम है। बिट्टू ने कहा कि चन्नी गोरा किसे कह रहे हैं। सोनिया गांधी पहले बताए वे कहां से हैं।

बिट्टू के इस बयान के बाद जब चन्नी ने बोलना शुरू किया, जिसके बाद सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष सदन में आमने-सामने आ गए। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। खबर के मुताबिक, सदन की कार्यवाही दोबार शुरू हुई तो कांग्रेस की ओर से आपत्ति जताई गई।

कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल ने बिट्टू के बयान पर नियन 352 के तहत आपत्ति जताई। तो वहीं, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘विपक्ष देश के मुद्दों को उठाना चाहती है लेकिन सत्ता पक्ष को देश की आवाज़ दबाने की आदत हो चुकी है। जब आज चरणजीत सिंह चन्नी किसानों का मुद्दा उठा रहे थे तब बार-बार भाजपा के मंत्री उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है, कल राहुल गांधी ने किसानों से मुलाकात की लेकिन भाजपा आज भी किसानों के प्रति अपना अहंकारी व्यवहार दर्शा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं IPS सुधीर चौधरी?….ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन : जिन्हें सेना ने किया सम्मानित

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, देशभर में सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों की सराहना हो रही है। इस अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध — शिमला व धर्मशाला में सैंकड़ों कर्मचारियों, अभियंताओं व पेंशनरों का जोरदार प्रदर्शन*

एएम नाथ । शिमला, 10 मार्च, केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 के विरोध में आज देशव्यापी आह्वान के तहत हिमाचल प्रदेश में भी व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। हिमाचल...
article-image
पंजाब

तर्कशील सोसायटी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई : पंजाब व केंद्र सरकार से युद्धस्तर पर राहत देने की मांग – कुल्लेवाल 

गढ़शंकर, 5 सितंबर: तर्कशील सोसायटी पंजाब की राज्य कार्यकारिणी ने अपने सभी जोन व इकाइयों के नेताओं व सदस्यों के साथ-साथ देश-विदेश में रहने वाले हमदर्द साथियों से पुरजोर अपील की है कि वे...
article-image
पंजाब

15 हजार रुपए की जुर्माना : खेत में पराली को आग लगाने वाले गांव बडला के किसान को किया गया

सी.आर.एम स्कीम के अंतर्गत ब्लाक के अलग-अलग गांवों में सब्सिडी पर मुहैया करवाई जा रही हैं पराली प्रबंधन के लिए मशीने होशियारपुर, 25 अक्टूबर: एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!