खालसा कॉलेज बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

by
गढ़शंकर, 28 जुलाई: स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर बी.एससी. चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित नतीजों में कॉलेज की छात्रा सुहानी ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज से पहला स्थान, किरणदीप कौर ने 78.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान, रवि सेहरा ने 77.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुलदीप कौर ने 74.2 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने परिणाम से खुश छात्रों का हौसला बढ़ाया और उन्हें भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अश्लील फोटोगांव के लोगों के पास थे , दे रहे थे धमकियां : पति-पत्नी ने दे दी जान – तीन मासूम हुए अनाथ

खन्ना :  खन्ना में पति और पत्नी ने एक साथ अपनी जान दे दी। खन्ना के नजदीकी गांव हेडों बेट के रहने वाले जसवंत सिंह (38) और उसकी पत्नी नेहा रानी ने सरहिंद नहर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के पूर्व पार्षद दीपा ने मतदाताओं का जताया आभार

गढ़शंकर, 27 : गढ़शंकर के पूर्व पार्षद दीपक कुमार दीपा ने एक प्रेस बयान जारी कर नगर कौंसिल चुनावों में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को समर्थन देने वाले शहरवासियों का तहेदिल से धन्यवाद...
article-image
पंजाब

शिअद-बसपा गठबंधन सरकार ही  विकास के युग को वापिस लाने के लिए पंजाबियों की सेवा करने का मौका पाने  की हकदार  : सरदार सुखबीर सिंह बादल

आप पार्टी पंजाबियों को उसी तरह  धोखा देने  की कोशिश कर रही, जैसे कांग्रेस ने झूठी शपथ खाकर किया अमलोह/राजपुरा 05फरवरी: शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि राज्य में  विकास, सर्वांगीण शांति और...
पंजाब

श्री गुरु रविदास जी के 644वें प्रकाश पर्व पर श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में आज होगा प्रदेश स्तरीय समागम

कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी सहित विभिन्न धार्मिक व राजनीतिक शख्सियतें होंगी शामिल डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया प्रबंधों का जायजा खुरालगढ़( मनजिंदर सिंह पैसरां )26 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर डा. शेना...
Translate »
error: Content is protected !!