चार लोगों की बिस्त दोआब नहर में डूबने से हुई मौत, रेलिंग न होने के कारण लोगों के लिए यमराज बन गई बिस्त दोआब नहर

by

माहिलपुर – कोटफातुही से गुजरने वाली बिस्त दोआब नहर में शुक्रवार को रात साढ़े दस बजे दो वाहन चालकों के सुंतलन विगड़ जाने के कारण नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक ने गाड़ी का शीशा तोड़कर और गाड़ी की छत पर बैठ गया जिसे राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया। इस घटना में वाल वाल बच्चे जतिंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह वासी सरहाला कलां ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने दोस्त अनमोल खाबडा पुत्र लाडी वासी घुम्मेयाला थाना माहिलपुर व जसदीप सिंह जस्सी पुत्र कुल्वर्ण सिंह वासी कोटफातुही के साथ आने दोस्त मनजिंदर सिंह वासी चेला से मिलने उनके गांव गए थे। इस दौरान वह रात दस बजे अपने अपने घर वापस लौट रहे थे तो उसकी सफारी नंबर पब 07 एई 6672 असंतुलित होकर नहर में गिर गई और उसने गाड़ी का सामने वाला शीशा तोड़कर गाड़ी की छत पर डेढ़ घंटे तक किसी के आने के इंतजार करता रहा और करीब 12 बजे वह से गुजर रहे अलावलपुर के दो लोगों ने मुझे इस हालत में देखकर अपने अन्य साथियों को बुलाकर मुझे सही सलामत बाहर निकाल कर अपने साथ ले गए यहां से मै अपने घरवालों के साथ चला गया। उसने बताया कि उसे नही पता चला कि मेरे दोस्त की कार भी नहर में गिर गई थी उसे इसकी जानकारी सुबह प्राप्त हुई जब वह घटनास्थल पर पुहंचा तो अनमोल खाबडा के घरवाले ने पुलिस व गोताखोरों की सहायता से नहर में तलाश की तो कार नहर के पानी मे डूबी हुई थी और अनमोल खाबडा व जसदीप सिंह जस्सी के शव कार के अंदर पड़े हुए थे जिसे ट्रेक्टरों की सहायता से बाहर निकाला गया। अनमोल खाबडा के शव को देखकर लगता था कि उन्होंने कार से बाहर निकलने के लिए काफी जद्दोजहद की लेकिन वह सामने का शीशा वह तोड़ नहीं पाए उसकी टांग शीशे के साथ लगी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में बब्बरों की याद में वार्षिक समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 3 मार्च : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तथा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व तथा बब्बरों...
article-image
पंजाब

सोमनाथ बंगड़ हलका गढ़शंकर के संगठन इंचार्ज नियुक्त…कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गढ़शंकर : गढ़शंकर से वरिष्ठ आप नेता  सोमनाथ बंगड़ को आज पार्टी हाईकमान द्वारा गढ़शंकर हलका का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिससे आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ कैश, 9 करोड़ की ज्वेलरी और अपोलो ग्रीन एनर्जी लिंक : इंद्रजीत यादव नेटवर्क पर चला ED का हंटर

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपये नकद और गहने जब्त किए गए। यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उनके साथियों, अपोलो...
article-image
पंजाब

इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब फगवाड़ा और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी के बीच 39वें पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग मैच में मुकाबला रहा बराबरी पर

गढ़शंकर।  पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर के सहयोग से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में 39वें पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल...
Translate »
error: Content is protected !!