कोकोवाल के जंगलों से पंचायत की जमीन से लकड़ी चोरी : कोकोवाल गुज्जरां के सरपंच ने लकड़ी चोरों द्वारा काटी गई लकड़ियों को अपने कब्जे में लिया, वन विभाग के अधिकारी मामले से अनजान।

by
गढ़शंकर, 28 जुलाई : एक तरफ सरकार सरकारी जमीनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लकड़ी माफिया गढ़शंकर के बीत इलाके के वनक्षेत्र से शरेआम जंगल काट रहे हैं। पिछले दिनों कोकोवाल-माजरी के जंगलों में पंचायत की जमीन से कीमती पेड़ काटने की खबर मिलने पर गांव कोकोवाल गुज्जरां के सरपंच कमल कटारिया मौके पर पहुंचे और खैर व टाहली के काटे गए पेड़ों को कब्जे में लेकर वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि इलाके के राजनीतिक दल के नेता इन पेड़ों को कटवा रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव की भूमि से दो टाहली(शीशम) और एक खैर के पेड़ काटे गए हैं और लकड़ी माफिया द्वारा इस जंगल से पेड़ों की अवैध कटाई पहले भी होती रही है। सरपंच कमल कटारिया और सरपंच संजीव राणा ने कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे जंगल में सड़क न होने के कारण लकड़ी चोरी का पता नहीं चल पाता है। इलाके के लोगों का कहना है कि सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि वन विभाग के कर्मचारी ऐसी लकड़ी चोरी की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देते और अक्सर लकड़ी चोरी करने वाले को मामूली जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाता है। इस संबंध में जब डीएफओ हरभजन सिंह से बात की गई तो उन्होंने भी कहा कि उन्हें मामले की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई और बाद में उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में कर्मचारियों से पता करते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में BJP का बड़ा चुनावी अभियान : 18 सितंबर से निकलेगी 12 दिवसीय महायात्रा

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपना चुनावी अभियान तेज करने की तैयारी कर ली है। पार्टी 18 से 30 सितंबर तक राज्यव्यापी महायात्रा निकालने की योजना बना...
article-image
पंजाब

IPS तुषार गुप्ता ने जिला एसबीएस नगर के एसएसपी का पदभार संभाला

अरुण दीवान: नवांशहर l आईपीएस तुषार गुप्ता ने शहीद भगत सिंह नगर जिले एसएसपी के तौर पर पदभार संभाल लिया है।  इससे पहले एसएसपी कार्यालय में तुषार गुप्ता को मार्च पास्ट द्वारा गार्ड ऑफ...
article-image
पंजाब , समाचार

867 करोड़ रुपए के विकास प्रोजैक्टों के मुख्य मंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्य मंत्री केजरीवाल किए और नींव पत्थर की रखे : दोनों मुख्यमंत्रियों ने पंजाब में ‘ विकास क्रांति’ के लामिसाल युग की बताया शुरुआत

होशियारपुर, 18 नवंबर : पंजाब में ‘ विकास क्रांति’ के लामिसाल युग की शुरूआत करते हुए पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर के लोगों...
article-image
पंजाब

बिंजी गोत्र के जठेरों का मेला 31 को कठार में 

गढ़शंकर : , 29 अक्तूबर: बिंजी गोत्र के जठेरों का मेला 31 को कठार में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सीतल सिंह बिंजी बीहड़ां ने कहा कि हर साल की तरह...
Translate »
error: Content is protected !!