दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है और अब हरियाणा बदलने की बारी : सुनीता केजरीवाल

by

यमुनानगर, 28 जुलाई : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को साढ़ौरा में बदलाव जनसभा को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है और अब हरियाणा बदलने की बारी है। हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को इस बार मौका दे। आप की सरकार बनने पर दिल्ली-पंजाब की तरह हरियाणा को भी मुफ्त 24 घंटे बिजली, शानदार शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। साथ ही, महिलाओं को एक हजार रुपए महीना और सभी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने ऐसे-ऐसे काम किए हैं, जो कोई भी पार्टी आजतक नहीं कर पाई। इसलिए मोदी जी उनसे जलते हैं। मोदी जी ने फर्जी केस में हरियाणा के लाल को जेल में डालकर ललकारा है। हरियाणा के लोग अपने बेटे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बार भाजपा की एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए। यह हरियाणा की इज्जत का सवाल है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक व हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता व अन्य नेता मौजूद रहे।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाल दिया। मैं कहती हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। मोदी ने हरियाणा के बेटे को जेल में डाला कर हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर है। केजरीवाल मोदी के सामने झुकेंगे नहीं। हम अब चुप नहीं बैठेंगे। मोदी गुजरात से हैं। जब 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो गुजरात ने सारी सीटें भाजपा को दे दी। आपके अरविंद केजरीवाल ने देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। अब आप भी उनका साथ दीजिए।
उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री करने की दी है। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे।

प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला :  आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के अंदर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हरियाणा सरकार इस देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। साढ़ौरा के स्थानीय विधायक के मंत्री रहते समय सहकारिता विभाग में 100 करोड़ का घोटाला हो गया और फाइलों में दब कर रह गया। विधानसभा में भी उठा, अखबारों में भी आया, परंतु कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। पेंशन घोटाला भी 162 करोड़ का हुआ, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बीजेपी राज के अंदर 45 पेपर लीक हो चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुद्दों पर चर्चा से भागने के लिए सत्र को हर बार छोटा किया गया : मुकेश अग्निहोत्री

शिमला । हिमाचल में हर साल विधानसभा की 35 सिटिंग यानी बैठकें होती रही है, लेकिन जयराम सरकार ने पांच साल में एक बार भी 35 बैठकें नहीं की। सर्वदलीय बैठक के बाद मुकेश...
article-image
पंजाब

प्राइमरी स्कूल डघाम में वार्षिक समागम संपन

गढ़शंकर, 1 अप्रैल : शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार सरकारी प्राइमरी स्कूल डघाम में स्कूल प्रभारी बलजीत सिंह के नेतृत्व में वार्षिक समागम आयोजित किया गया। इस समागम में सरपंच बलवीर सिंह जस्सी डघाम...
article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय फुटबॉल मुकाबलों में होशियारपुर का दमदार प्रदर्शन, 3 पदक झटके

खेलों वतन पंजाब दीयां के सीजन-4 में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक पर जमाया कब्जा गढ़शंकर , 20 अक्टूबर। फुटबॉल की नर्सरी के रूप में विख्यात माहिलपुर में आयोजित खेलों वतन पंजाब...
article-image
पंजाब

दो नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार : 5 अवैध पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और 4 किलो हेरोइन बरामद

 हत्या के प्रयास और लूट का मामला भी सुलझाने का पुलिस का दावा अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत नौ आरोपियों...
Translate »
error: Content is protected !!