रिश्वत के पैसे के बंटवारे का वीडियो वायरल : बंदोबस्त अधिकारी ने लेखपाल व लिपिक को कर दिया निलंबित

by

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर जिले में रिश्वत मांगने वाले चकबंदी लेखपाल का ऑडियो वायरल होने के 24 घंटे के अंदर विभाग एक वीडियो भी वायरल हो गया। इसमें चकबंदी लेखपाल प्रखर चौधरी और कनिष्ठ सहायक प्रशांत पांडेय के बीच रिश्वत के रुपये के बंटवारे को लेकर बातचीत हो रही है।  बंदोबस्त अधिकारी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

                          मुख्यालय स्थित चकबंदी कार्यालय में तैनात चकबंदी लेखपाल और कनिष्ठ सहायक का रिश्वत के रुपये के लेनदेन को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बाबू लेखपाल से एरियर बनाने के नाम पर रुपये लेते दिख रहा है। इसमें वह बजट आने के बाद भुगतान करने की बात कह रहा है। बोल रहा है कि मोबाइल में रिकार्डिंग तो नहीं कर रहे हो। यहां आया करो तो मोबाइल फोन अंदर जेब में डालकर आया करो। काम न हुआ तो अपना पैसा वापस ले जाना। वहीं संबंधित लेखपाल दो हजार रुपये बाद में देने की बात कह रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बंदोबस्त अधिकारी खालिद अंजुम ने वायरल वीडियो की जांच चकबंदी अधिकारी जेके पराशर से करवाई। जिसमें आरोप सही पाए गये। इसके बाद दोनों को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच चकबंदी अधिकारी विमल कुमार को सौंपी गई है। इससे पहले बीते दिन सरीला तहसील में वरासत दर्ज कराने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में चकबंंदी लेखपाल को निलंबित किया जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टिप्पर, जेसीबी एवं पोकलेन इत्यादि की खरीद के लिए 60 करोड़ रुपये आवंटित : मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के 15 टिप्परों को रवाना किया

एएम नाथ। शिमला :    मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के लिए 15 टिप्पर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इनमें से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में लोगों को मिल रहीं आधुनिक उपचार सुविधाएं : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार अधोसंरचना के विकास के जरिए एक सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार...
article-image
पंजाब

सड़क दुर्घटना में पूर्व विधायक अंगद सैनी गंभीर घायल : मोहाली के मैक्स अस्पताल में उपचारधीन

नवांशहर :  कांग्रेस के पूर्व विधायक अंगद सैनी सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस की कार्यप्रणाली पर लग रहे आरोप दुर्भाग्यपूर्ण, संज्ञान ले मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

इस हफ़्ते जिस तरह के आरोप पुलिस पर लगे हैं, वह पुलिस की साख के लिए ठीक नहीं दिल्ली को पानी देने के मुद्दे पर हिमाचल सरकार के यू टर्न पर बोले जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!