प्रैस क्लब हरोली रहा अव्वल, विश्व नशा निवारण दिवस पर बाथू में प्रतियोगिताएं आयोजित

by

टाहलीवाल: हरोली क्षेत्र के अंतर्गत राजीव गांधी सामुदायिक सुविधा केंद्र बाथू में विश्व नशा निवारण दिवस पर भाषण, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएमओ ऊना रमन कुमार, भाजपा प्रकोष्ठ जिला उद्योग संयोजक रोहित वर्मा व प्रैस क्लब हरोली के अध्यक्ष गणपति गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्वास्थ्य विभाग व प्रैस क्लब हरोली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। एनआरएसटी केंद्र बाथू व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथू के 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
सीएमओ ऊना रमन कुमार ने कहा कि नई दिशा नाम से नशा निवारण केंद्र ऊना के हर ब्लाक में खोले गए हैं। जहां महिला व पुरूष डाक्टर भी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं। पढाई के दबाव में, मोबाईल के इस्तेमाल से, टीवी से बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा बच्चे तनाव महसूस कर रहें हंै। उन्होंने कहा कि बच्चों की खेल गतिविधियों में कमी आने से और पढाई का बोझ ज्यादा होने से बच्चे तनाव में जीने लगे हैं तथा अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों की दिनचर्या में उनकी इच्छा के हर गतिविधि को ध्यान में रखें। नशा किशोरावस्था में शौक के तौर पर शुरू होता है और युवावस्था में पहुंचने पर नशे की गिरफ्त में फंस जाता है। अभिभावक शुरुआत में ही बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए पूरी नजर रखे तो जल्द ऐसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। उन्होंने कहा कि अगर आसपास नशे के आदि बच्चे को आप देखते है तो इस बारे उसके अभिभावकों को अवश्य बतायें।
उन्होंने बताया कि समय पर ईलाज से नशे को छुडाया जा सकता है। हर गांव मे नशा मुक्ति केंद्र खुले हैं। मजबूत मनोशक्ति, बेहतर ईलाज व अच्छे माहौल से शीघ्र ही नशे से छुटकारा पाना संभव है।
सीएमओ हरोली रमन कुमार व प्रैस क्लब हरोली के अध्यक्ष गणपति गौतम द्वारा नशा निवारण पर बेहतरीन भाषण, स्लोगन व पेंटिंग बनाने वाले छात्रों को ईनामी राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रिचा कालिया , जनशिक्षा व सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, समन्वयक कंचन माला, किशोर स्वास्थ्य कांऊसलर सीता व सचिन भाजपा प्रकोष्ठ जिला ऊना के संयोजक रोहित वर्मा, समाजसेवी नीरज कुमार, डाक्टर हरवंश सैनी, बाथडी से डाक्टर सियान, प्रैस क्लब हरोली के पदाधिकारी महासचिव नवीन महेश, सचिव अनुज कुमार, विजय राणा व सलिंदर चैपडा मौजूद रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*रक्कड़ का बाग में महिला मंडल भवन का लोकार्पण : रैत-चंबी-धर्मशाला सड़क के उन्नयन हेतु ₹45.55 करोड़ की डीपीआर*

धनोटू वाया बड़ बस्ती सड़क के निर्माण पर ₹2.50 करोड़ होंगे व्यय : केवल पठानिया* शाहपुर, 13 जुलाई : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज रक्कड़ का बाग पंचायत के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ढोलिया महादेव :आस्था और प्रकृति का शांत संगम …चढ़ी (शाहपुर) का प्राचीन शिव धाम, जहां सादगी में बसती है गहरी श्रद्धा

धर्मशाला, 3 मई  : धौलाधार की सुरम्य पहाड़ियों के बीच बसे चढ़ी क्षेत्र में स्थित ढोलिया महादेव मंदिर आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। यहां पहुंचते ही मन स्वतः भक्ति में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

नालागढ़, 16 जनवरी (तारा) : नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा की अध्यक्षता में आज नालागढ़ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वायु सेना की मदद से पांच लोग किए एयरलिफ्ट : पशुपालन विभाग की टीम तथा गंभीर रूप से चोटिल व्यक्ति का किया रेस्क्यू

टांडा में हुआ उपचार, पशुपालन विभाग की टीम ने सरकार का जताया आभार धर्मशाला, 09 अगस्त। सरकार तथा जिला प्रशासन ने बड़ा भंगाल में फंसे पशु पालन विभाग की एक टीम के चार लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!