जरनैल सिंह फुटबाल अकेडमी ने जेसीटी फगवाड़ा को 5-3 गोल से हराया : पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा कराई जा रही 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच

by
गढ़शंकर, 1 अगस्त  – पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा कराई जा रही 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच यहां बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में खेला गया। ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की व्यवस्था के तहत आयोजित प्रतियोगिता में जेसीटी व ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर के खिलाड़ियों के साथ शानदार खेल दिखाया। इस मुकाबले में जरनैल सिंह फुटबाल अकेडमी ने जेसीटी फगवाड़ा को 5-3 गोल से हराया। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के पूर्व प्रिंसिपल डाॅ. प्रीत महेंद्र पाल सिंह एवं वर्तमान प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने फुटबॉल लीग की पहल के लिए पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की सराहना की। इस मौके पर कमेटी महासचिव बलवीर सिंह बैंस, कैशियर योगराज गंभीर, अमनदीप सिंह बैंस, अशोक प्रशर, कोच हरदीप सिंह गिल, सुपरिंटेंडेंट परमिंदर सिंह, तरलोचन सिंह गोली व अन्य मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में उतसाह

माहिलपुर – श्री गुरू गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में पोस्ट ग्रेजुएट क्लासों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने...
article-image
पंजाब

पंजाब के राज्यपाल करेंगे सीमावर्ती क्षेत्रों का छठा दौरा : एजेंडे में ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के साथ बातचीत भी शामिल

चंडीगढ़  :  पंजाब के  राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, 20 फरवरी से 23 फरवरी तक एक बार फिर सीमावर्ती क्षेत्रों के महत्वपूर्ण दौरे पर जाने वाले हैं। यह छठी बार होगा जब वह पिछले ढाई...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

दाना मंडी टांडा में लिया खरीद प्रबंधों का जायजा, किसानों के खातों में 647 करोड़ रुपए से अधिक की अदायगी 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए...
article-image
पंजाब

मां ने अपनी 11 वर्षीय बेटी की शादी 35 साल के व्यक्ति से करवाई शादी

लुधियाना  : मां ने अमृतसर से लुधियाना मायके आकर अपनी 11 वर्षीय बेटी की शादी एक 35 वर्षीय व्यक्ति के साथ जबरन करवा दी। मां ने बेटी की शादी के बारे में अपने पति...
Translate »
error: Content is protected !!