20,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार के रीडर-कम-रजिस्ट्री क्लर्क को किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को 20,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में नायब तहसीलदार, बाबा बकाला के रजिस्ट्री क्लर्क-कम-रीडर के रूप में तैनात गुरबख्श सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गांव धनौला पुराना, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर निवासी अर्पण सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त आरोपी (रजिस्ट्री क्लर्क) ने शिकायतकर्ता की पैतृक भूमि के हस्तांतरण में उसके पिता का नाम सही करने के लिए 30,000 रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि आरोपी क्लर्क इस काम के लिए पहली किस्त के तौर पर 10,000 रुपए पहले ही ले चुका था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की शुरुआती जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की दूसरी किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच के दौरान नायब तहसीलदार की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कबूतरबाजी को लेकर बच्चों का झगड़ा : फिर हो गई ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत

फिरोजपुर :  कस्बा ममदोट के गांव कड़मा में गक्त बुधवार शाम दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है । इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा...
पंजाब

नौ होटलों में छापेमारी करते हुए दो विदेशी महिलाओं समेत चार को काबू

जीरकपुर : पुलिस ने जीरकपुर शहर के अलग-अलग होटलों में चल रहे देह व्यापार के रैकेट पर कार्रवाई कर नौ होटलों में छापेमारी करते हुए दो विदेशी महिलाओं समेत चार को काबू करके इनके...
article-image
पंजाब

सरपंचों और पंचों का चुनाव अक्टूबर के मध्य के बाद : दो चरणों में होंगे चुनाव, कारण जानें

पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब ताजा जानकारी हाथ लगी है कि राज्य सरकार पंचायत संस्थाओं के चुनाव दो चरणों में कराएगी। पहले चरण...
article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सरिता शर्मा ने किया चुनाव प्रचार

गढ़शंकर, 3 नवंबर: तरनतारन उपचुनाव में प्रचार दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य और पूर्व डायरेक्टर वाटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड  सरिता शर्मा ने कहा कि लोग आप पार्टी द्वारा बनाए गए माहौल से...
Translate »
error: Content is protected !!