मणिमहेश यात्रा पर जा रहे 14 सदस्यीय श्रद्धालुओं के दल पर लैंडस्लाइड : महिलाओं सहित 5 घायल

by

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा). हिमाचल प्रदेश के चंबा में मणिमहेश यात्रा पर जा रहे 14 श्रद्धालुओं का दल भूस्खलन की चपेट में आ गया।  इस दौरान पांच श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से एक महिला यात्री की हालत नाजुक है। वहीं, तीन घायलों को चम्बा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. उधर, अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

दरसअल, बुधवार को 14 सदस्यीय यात्रियों का समूह कांगड़ा जिला के इच्छी, विंद्रवन तथा जमानावाद गावों से यात्रा के लिए निकला था। बुधवार सुबह सभी यात्रियों ने भरमौर के हंडसर से पैदल यात्रा शुरू की। इस दौरान वे गोईनाला के समीप पहुंचे तो एक जगह आराम करने बैठ गए। इसी बीच अचानक ऊपर से भूस्खलन हो गया और ये श्रद्धालु चपेट में आ गए।   लैंडस्लाइड में पांच लोग घायल हो गए और सभी को साथियों ने तुरंत हड़सर पहुंचाया और वहां से कन्हैया शर्मा के नेतृत्व में पहले से ही तैनात मेडिकल टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 के माध्यम से नागरिक अस्पताल भरमौर भेजा।  यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को चम्बा रेफर किया गया है।

भरमौर की बीएमओ डॉ. रुचिका ठाकुर ने बताया कि कुल पांच घायलों को यहां लाया गया था। दो मरीज ज्यादा घायल थे और उन्हें रेफर किया गया है।  बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि मणिमहेश यात्रा में जा रहे श्रद्धालु लैंडस्लाइड की चपेट में आए हैं । उधर, दल में शामिल दो लोगों ने बताया कि कुछ लोग नाला क्रॉस कर रहे थे कि अचानक लैंडस्लाइड हो गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार से थे और यात्रा पर निकले थे।  बताया जा रहा है कि भरमौर अस्पताल में साहिल कौंडल निवासी गांव और डाकघर इच्छी, कांगड़ा, सुनील कुमार पुत्र हरवंस लाल निवासी गांव मछरेड, कांगड़ा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। गौरतलब है कि 26 अगस्त 2024 से 11 सितंबर 2024 तक मणिमहेश यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरुआत होगी। हालांकि, यात्रा से पहले भी लोग जा रहे हैं। बीते मंगलवार को मणिमहेश यात्रा पर आए कांगड़ा के देहरा के युवक दीपक शर्मा की सांस की दिक्कत की वजह से मौत हो गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल को चुनाव से पहले झटका : ED को मिली उपराज्यपाल से मुकदमा चलाने की मंजूरी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए...
article-image
पंजाब

हत्या व डकैती का वांछित मनदीप पंजाबी गिरफ्तार

फ़तेहाबाद, 26 अप्रैल : जिला पुलिस ने कुख्यात अपराधी मनदीप पंजाबी को हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर बरवाला बाईपास के पास दबोचा है। उसके साथ गाड़ी में सवार उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मलावण में दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया :खेल युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित व उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :  विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पारम्परिक खेल व्यायाम का बेहतर साधन होने के साथ-साथ खेल के रूप में लोकप्रिय भी हो रहे है। संजय अवस्थी गत दिवस अर्की विधानसभा...
article-image
पंजाब

Lions Club International Honors Women

Hoshiarpur (Daljeet Ajnoha/June 27 :; Under the leadership of President Lion Dr. Mukhtiar Singh Dhaliwal (former State President, Veterinary Inspectors Association Punjab), Lions Club International Rihana Jattan Kohinoor 321‑D held a ceremony to honor...
Translate »
error: Content is protected !!