मुख्यमंत्री से किया आग्रह – देहरा अस्पताल में नियुक्त हों विशेषज्ञ डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट : MLA कमलेश  ठाकुर 

by
स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह, डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया , साफ-सुथरे अस्पताल के लिए सफाई कर्मी नियुक्त करने की मांग रखी।
राकेश शर्मा । देहरा /तलवाड़ा :   देहरा अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों, रेडियोलॉजिस्ट व सफाई कर्मियों की नियुक्ति जल्द होने की उम्मीद बंध गई है। स्थानीय कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर ने अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर व रेडियोलॉजिस्ट न होने का मामला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्दी  इनकी नियुक्ति होनी चाहिए ताकि मरीजों को उचित इलाज मिल सके और इधर-उधर न जाना पड़े। विधायक ने अस्पताल को साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मी नियुक्त करने की भी मांग की है।
देहरा अस्पताल काफी पुराना है और इसमें दूर-दराज से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं। हर महीने हजारों की संख्या में मरीजों की जांच इस अस्पताल में होती है। अभी यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है, जिससे मरीजों को इलाज करवाने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज या फिर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। विधायक कमलेश ठाकुर के ध्यान में विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने यह समस्या  लाई है। कमलेश ठाकुर ने उपचुनाव के समय अस्पताल का दौरा कर स्वयं भी समस्याओं को जाना है। लोगों की दिक्कतों को समझते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष डॉक्टरों, रेडियोलॉजिस्ट व सफाई कर्मियों की नियुक्ति का मुद्दा उठाया है।
विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि स्थानीय अस्पताल काफी दशक पुराना है। जसवां-परागपुर,संसारपुर
टैरेस, ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र, ज्वाली, नगरोटा सूरियां व देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोग इस अस्पताल में इलाज करवाते हैं। उनके ध्यान में डॉक्टरों की कमी की बात आई है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्दी विशेषज्ञ डॉक्टर व रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त करने की मांग रखी है। साथ ही साफ-सफाई का मामला प्रमुखता से उठाया है, चूंकि अगर अस्पताल साफ-सुथरा होगा तो मरीजों की आधी बीमारी वैसे ही ठीक हो जाएगी।
विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बिल्कुल नहीं रहने दी जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य को लेकर वह सजग हैं। मुख्यमंत्री से लगातार आग्रह कर डॉक्टरों की कमी को हर हाल में पूरा करवाया जाएगा। लोगों को अस्पताल में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजियार में धूमधाम से मनाया विश्व पर्यटन दिवस : किसी भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का विशेष योगदान: DC अपूर्व देवगन

चंबा, 28 सितंबर जिला पर्यटन विभाग चंबा के सौजन्य से बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजियार में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन विशेष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई चीफ की सिलेक्शन मीटिंग में हंगामा, राहुल गांधी ने क्यों कहा कि मैं रबर स्टैंप नहीं हूं?

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के नए मुखिया को चुनने के लिए हुई मीटिंग हंगामेदार रही. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 दिसंबर तक करें धर्मशाला मैराथन के लिए पंजीकरण : फुल मैराथन विजेता को एक लाख का इनाम और पोडियम पर जगह

एएम नाथ। धर्मशाला : एथलेटिक मैदान, धर्मशाला से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्मशाला मैराथन ऑनलाइन पंजीकरण 20 दिसंबर तक किया जा सकता है। यह जानकारी नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने हमीरपुर में की योजनाओं की समीक्षा :

हमीरपुर 25 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने शनिवार देर शाम को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न विकास कार्यों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। सामान्य...
Translate »
error: Content is protected !!