जोल सप्पड़ में 180 श्रमिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच : जिला श्रम कल्याण कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया शिविर

by
एएम नाथ। हमीरपुर 03 अगस्त। जिला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए परिसर के निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लगभग 180 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की।
इस अवसर पर श्रम कल्याण अधिकारी रश्मि कुमारी ने श्रमिकों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों और उनके परिजनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए बोर्ड के माध्यम से कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इनमें श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार, बच्चों की शिक्षा, दुर्घटना में श्रमिक के घायल होने या मृत्यु होने पर बोर्ड की ओर से आर्थिक मदद का प्रावधान भी है। रश्मि ने कहा कि पात्र श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
शिविर में नादौन के खंड चिकित्सा अधिकारी, विभाग के अन्य चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनका श्रमिकों ने भरपूर लाभ उठाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिमरन ग्रुप्स ऑफ़ कम्पनीज के एमडी राकेश सिमरन ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

चंडीगढ़ , 11 नवंबर : सिमरन ग्रुप्स ऑफ़ कम्पनीज के एमडी राकेश सिमरन ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 करोड़ की धोखाधड़ी : सोलन में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के साथ

एएम नाथ। सोलन  : सदर थाना सोलन में पुलिस ने धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला दर्ज किया है। 88 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी प्रेम प्रकाश मल्होत्रा ने कुलदीप कुमार और उसके परिजनों पर वित्तीय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वायु सेना के लड़ाकू जहाजों से गूंजायमान होगा सुजानपुर का आसमां : 10 मार्च को सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (स्काट) दिखाएगी हैरतअंगेज करतब

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने प्रशासनिक और सैनिक स्कूल के अधिकारियों के साथ की बैठक एएम नाथ। सुजानपुर 29 जनवरी। भारतीय वायु सेना पहली बार हिमाचल प्रदेश में एक अदभुत एयर शो करने जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोल्ड स्टोर बनाएं, उद्यान विभाग देगा 50 प्रतिशत सब्सिडी : जिला में बढ़ रहा है फलों का उत्पादन, कोल्ड स्टोर होंगे फायदेमंद: उपनिदेशक

वर्ष 2025 में 2200 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है फलों का उत्पादन एएम नाथ।  हमीरपुर 02 फरवरी। प्रदेश सरकार द्वारा उद्यान विभाग के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों से जिला हमीरपुर भी...
Translate »
error: Content is protected !!