बाग़ीपुल में मशीनें बढ़ाए तेज करे तलाशी अभियान : जयराम ठाकुर

by

प्रभावी के बजाय प्रभावितों को मिले आपदा रहता के तहत सहयोग

बंज़ार के सोज़ा में माँ के नाम लगाया जयराम ठाकुर ने बूटा

एएम नाथ। कुल्लू :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आनी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बाग़ीपुल के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। बाग़ीपुल में कुल नौ लोग लापता थे। जिसमें से एक शव बरामद किया जा सका है। तीन दिन से ज़्यादा समय बीतने के बाद बाक़ी लोगों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। लोग अपने लोगों की तलाश में लगे हैं। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान को और बड़े स्तर पर किए जाने की आवश्यकता है। स्थिति बहाल करने के लिए लगाई गई मशीनों की संख्या और बढ़ाई जाए। इस गति से यह अभियान महीना भर चलेगा। जिससे और समस्याएं बढ़ेगी। राहत बचाव और पुनर्वास के कार्यक्रम में तेज़ी लाई जाए। बंद रास्ते जल्दी से जल्दी बहाल किए जाए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रभावितों को तत्काल आवश्यक चीजें उपलब्ध करवाई जाएं। स्वास्थ्य से लेकर रहने और भोजन आदि का उचित प्रबंध किया जाए। हर प्रकार की राहत तत्काल उपलब्ध करवाई जाए और राहत प्रधान करने में प्रभावी नहीं प्रभावितों का ध्यान रखा जाए। इस आपदा में लोगों ने अपने लोगों को खोया है। लोगों को भावनात्मक सहारे की आवश्यकता है। सभी से आग्रह है कि वह प्रभावित परिवारों का हर प्रकार सहयोग करें। इस मौक़े पर उनके साथ बंज़ार विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री के एक ‘पौधा माँ के नाम’ के अभियान में भाग लिया। बंज़ार विधान सभा क्षेत्र के के सोज़ा में उन्होंने माँ के नाम एक पौधा लगाया। उन्होंने प्रदेश वासियों से कहा कि पर्यावरण हमेशा हमें देता है, हमें बदले में भी कुछ देना चाहिए। पेड़ लगाना और उसकी देखभाल करना ही पर्यावरण की सबसे बड़ी सेवा है। सभी को इस काम में आगे आना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित बिजली के बिलों का शीघ्र करें भुगतान : सहायक अभियंता टी. आर. ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा : विद्युत उप मंडल-1 चंबा के सहायक अभियंता टी. आर. ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा गैर-व्यावसायिक एवं गैर-घरेलू श्रेणी के सभी सरकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘पहाड़ों की रानी’ शिमला पर केंद्रित यह पुस्तकें शिमला इन्वेस्टिगेटर्स सिरीज़ का हिस्सा : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया तीन पुस्तकों का विमोचन

शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रसिद्ध लेखिका मीनाक्षी चौधरी और प्रतिभाशाली युवाओं गौरी चौहान (12 वर्ष), अथर्व वत्स (14 वर्ष) और सिरिशा चौहान (19 वर्ष) के सहयोग से लिखी गई...
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को वितरित किए फल व सब्जियां

ग्रामीण विकास मंत्री फोन पर प्रतिदिन 50 कोरोना संक्रमितों से ले रहे अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की फीडबैक ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वन नेशन, वन इलेक्शन विकसित भारत की तरफ एक और कदम : खन्ना

विपक्ष का विरोध निराधार, देश की प्रगति में बाधा : खन्ना होशियारपुर 18 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन विकसित भारत की और...
Translate »
error: Content is protected !!