सफाई एक सामूहिक जिम्मेदारी है, हर नागरिक का योगदान आवश्यक: ब्रम शंकर जिम्पा

by

– कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छता बिन सेवा धर्म वेलफेयर सोसायटी के वार्षिक समागम में की शिरकत
– सोसायटी की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर तीसरे सफाई लंगर की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 4 अगस्त:
स्वच्छता बिन सेवा धर्म वेलफेयर सोसायटी की ओर से पहला वार्षिक समागम माता वैष्णो देवी मंदिर, होशियारपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सोसायटी के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने सोसायटी की ओर से माता चिंतपूर्णी मेले को लेकर तीसरे सफाई के लंगर की शुरुआत की। उन्होंने सोसायटी की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस पहल का उद्देश्य मेले के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में सोसायटी के कार्यों की सराहना की और शहरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता लंगर के दौरान विशेष रूप से सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सफाई एक सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें हर नागरिक का योगदान आवश्यक है। उन्होंने सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे तीसरे सफाई के लंगर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कैबिनेट मंत्री की ओर से इस दौरान सोसायटी के प्रधान अशोक शर्मा व अन्य पदाधिकारियों के साथ शहरवासियों को पौधे भी बांटे गए। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।
इससे पहले समागम की शुरुआत सोसायटी के फाउंडर और नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर, मनी गोगिया द्वारा प्रस्तुत सोसायटी की वार्षिक कार्य रिपोर्ट से हुई। उन्होंने पूरे वर्ष में सोसायटी द्वारा किए गए सफाई अभियानों, जागरूकता कार्यक्रमों और समाज सेवा की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सोसायटी ने शहर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सोसायटी के प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि सोसायटी ने अब तक सैकड़ों पौधे वितरित किए हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन जूनियर एस.बी.एस.डी की टीम से हरमन और जस्मीन ने किया। उन्होंने अपनी कुशलता और उत्साह से कार्यक्रम को सफल बनाया और उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर अमित शर्मा, करणदीप सिंह, राजन, प्रमोद, अशोक शर्मा, गीता, खुशी राम धीमान, डिंपल, मोनिका, शशि बाला, वर्तिका, बलजिंदर कौर, लक्की, अंगद, नीलम शर्मा, तरनप्रभ भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगा हत्यारा : लुधियाना में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

लुधियाना जिला अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायाधीश अमरजीत सिंह की अदालत ने दोषी पर साढ़े पांच लाख रुपये का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की के चक्कर में छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या : दोनों के साथ चल रहा था अफेयर

फाजिल्का : फाजिल्का भैरों बस्ती में एक लड़की को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी। लड़की का दोनों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का जीत का मंत्र : संघर्ष की भट्ठी में तप कर ही स्वर्ण कुंदन बनता

दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने दिल्ली में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभिनंदन समारोह में...
article-image
पंजाब

रोक न लगाई गई तो : पी.ए.पी. चौक बंद करके नैशनल हाइवे जाम किया जाएगा

जालंधर, 15 अक्तूबर: बीते दिनीं ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख भाई अमृतपाल सिंह द्वारा प्रभु यीशु मसीह पर विवादित टिप्पणी की गई थी, जिसको लेकर आज मसीह भाईचारे द्वारा एक निजी होटल में प्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!