माता चिंतपूर्णी मेले का डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी ने दौरा कर लिया व्यवस्था का जायजा : हिमाचल व होशियारपुर से जाने वाले भारी वाहनों व टिप्परों का रूट किया डायवर्ट

by

जिला प्रशासन की ओर से अस्थायी शौचायलय, डस्टबीन, स्वास्थ्य सुविधाओं, ट्रैफिक नियंत्रण, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस के अलावा अन्य कई सुविधाओं संंबंधी की गई है विशेष व्यवस्था

लंगर कमेटियों को साफ सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग देने का किया अनुरोध

श्रद्धालुओं की ओर से दर्शनों के लिए भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करने की अपील की

होशियारपुर, 7अगस्त:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने आज संयुक्त रूप से माता चिंतपूर्णी मेले का दौरा करते हुए मेले की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मेले को सुचारु रुप से चलाने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्री के साथ बनाए गए कंट्रोल रुम का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का नंबर 01882-290934 है। अगर किसी श्रद्धालु को कोई समस्या आती है तो वह उक्त नंबर पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से अस्थायी शौचालय, डस्टबीन, दवाईयों, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस के अलावा अन्य कई विशेष व्यवस्थाएं की गई है। इसके अलावा ट्रैफिक कंट्रोल व साफ सफाई की व्यवस्था के लिए भी टीमें तैनात है। उन्होंने लंगर कमेटियों से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने व निर्विघ्न यातायात के लिए सडक़ पर आकर लंगर न वितरित करने के लिए कहा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे भार ढोने वाले वाहनों पर माता के दर्शनों के लिए न जाएं।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से आने वाले भारी वाहन व टिप्परों को हिमाचल से डायवर्ट कर दिया जाएगा और होशियारपुर से जाने वाले भारी वाहनों व टिप्परों को भंगी चोअ से डायवर्ट करते हुए ऊना भेजा जा रहा है। इस मौके पर एसपी मनोज ठाकुर, डीएसपी अमरनाथ, मंदीप शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 फर्जी कंपनियों ने 143 करोड़ रुपये से अधिक के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदकर बीजेपी को चंदा दिया : प्रशांत भूषण

नई दिल्ली  :  इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं । इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने और इससे जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक कराने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे याचिकाकर्ताओं ने...
article-image
पंजाब

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा डीएवी कॉलेज में स्वच्छता विषय पर सेमिनार

गढ़शंकर :6 अक्तूबर: डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में स्वच्छ भारत की मुहिम के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक गढ़शंकर के शाखा प्रबंधक श्रीमती हरविंदर कौर तथा श्री मंजीत सिंह द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

टेस्ट मैच: भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा : जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

धर्मशाला, 26 फरवरी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा इस के लिए जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के अधिकारियों के बीच सोमवार को क्रिकेट स्टेडियम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप : बिहार ने हिमाचल को 5-0 और महाराष्ट्र ने अंडेमान-निकोबार को 25-0 से हराया

हमीरपुर 21 नवंबर। महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के ग्रुप-एफ के मुकाबले मंगलवार को यहां अणु स्टेडियम में आरंभ हो गए। इनमें हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे, बिहार, अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र की...
Translate »
error: Content is protected !!