धोखाधड़ी करते थे जाली कॉल सेंटर बनाकर लोगों के साथ : पुलिस ने 21 आरोपियों को किया गिरफ्तार

by

जीरकपुर : जीरकपुर पुलिस ने ऑन लाइन कंपनियों, सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं की जाली आईडी बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को जीरकपुर पुलिस ने कई टीमें बनाकर सोमवार सुबह पांच बजे कई जगहों पर एक साथ दबिश देकर अंजाम दिया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 319(2), 318(2), 336(2), 338,336(3), 340(2), 308(2), 61(2), 66 सी, 66 डी के तहत केस दर्ज किया है।

छापेमारी के दौरान पकड़े गए मुख्य आरोपियों की पहचान मुहम्मद नदीम कुरैशी निवासी जगमालपुरा रोड मोहल्ला इस्लामपुर, वार्ड नंबर 49 सीकर राजस्थान, तौसीफ अहमद जाटू निवासी मोहल्ला खुखरान वार्ड नंबर 40 थाना कोतवाली सीकर राजस्थान, आकाश बिष्ट निवासी मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी, थाना कोतवाली देहरादून, उत्तराखंड और उमर जेफरी निवासी योई, सऊदी सूडान के रूप में हुई है। बाकी लोगों में कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी हैं। उनसे पूछताछ जारी है। जांच के दौरान फर्जीवाड़े में अगर उनकी भूमिका मिलती है तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ थाना जीरकपुर जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि उनकी टीम शहर में गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, मकान नंबर 15 फ्रेंडस एनक्लेव जीरकपुर, फ्लैट नंबर 605 बी जैस्मिन टॉवर त्रिशला सिटी जीरकपुर, फ्लैट नंबर 402 पहली मंजिल विजय अपार्टमेंट वीआईपी रोड जीरकपुर, फ्लैट नंबर 56 सी सनशाइन एनक्लेव जीरकपुर में बैठकर ऑनलाइन ठगी का काम करते हैं। भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठते हैं।

उन्होंने बताया कि ये लोग ऑनलाइन सॉफ्टवेयर एक्स लाइट आदि के जरिए स्पूफ कॉल करके माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन आदि साइटों की ऑन लाइन सर्विस देने के बहाने और फर्जी आईडी बनाकर लोगों को डराते थे। मसलन आरोपी कहते थे कि मैक्सिको से आते हुए उनका अवैध पार्सल बरामद हुआ है। इसके बाद जाली यूआरएल बनाकर भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके अकाउंट का एक्सेस लेकर उनका पूरा बैंक अकाउंट खाली कर दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है और पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के परिणाम में मारी बाजी

 स्कूल की छात्रा अर्पिता बत्ता ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर, 17  अप्रैल : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं कक्षा के नतीजों में पारोवाल स्थित दोआबा पब्लिक...
article-image
पंजाब

PSPCL ने अतिरिक्त एसई और दो एसडीओ किए निलंबित

चंडीगढ़ , 28 अगस्त : पंजाब के ऊर्जा एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के आदेश पर सोमवार को पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने कॉर्पोरेशन की सामग्री का दुरुपयोग करने के...
article-image
पंजाब

धरना मुक्त’ से ‘धरना युक्त’ राज्य बना पंजाब: दीवान ने मान पर पंजाब के साथ धोखा करने का लगाया आरोप

‘भगवंत मान ने पंजाब को देश की धरना राजधानी बना दिया: दीवान लुधियाना, 25 जुलाई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान...
article-image
पंजाब

बेटों संग भाई के घर मे घुसकर किया तलवारों से हमला,चार घायल : शनिवार से सिविल अस्पताल माहिलपुर में उपचाराधीन लेकिन पुलिस नही लिए बयान

चब्बेवाल – चब्बेवाल थाना के गांव जेज़ों दोआबा के एक घर मे शनिवार दो भाइयों व उनके पिता ने अपने ही ताया के घर मे दीवार फांदकर हमला बोल दिया और उन्होंने युवती से...
Translate »
error: Content is protected !!