अंडर 14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता का विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने किया शुभारंभ : ककरौटी-घटा में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का होगा निर्माण : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों का विशेष महत्व
एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात जोन के तहत गरनोटा में तीन दिवसीय अंडर 14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली और ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों का विशेष महत्व रहता है।
उन्होंने यह भी कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थी वर्ग में अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों के रिक्त पदों को जा रहा है ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रमुख सड़क मार्ग शाहपुर-सिहुन्ता- चुवाड़ी-चंबा के तहत सिहुन्ता- लाहडू मार्ग के हिस्से को अगले एक वर्ष के दौरान डबल लेन किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गत एक वर्ष के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में 21 संपर्क सड़कों के निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया है । क्षेत्र में सिंचाई एव्ं पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत व्यवस्था को और अधिक विस्तार देने की बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी योजनाओं का विस्तृत प्राक्कलन तैयार करने (डीटेल्ड ऐस्टीमेशन) के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ।
उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए ककरौटी-घटा में जल्द 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। कुलदीप सिंह पठानिया ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र भी अपने संबोधन में किया।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।खेलकूद प्रतियोगिता में 33 स्कूलों के 300 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान स्थानीय स्कूल प्रबंधन द्वारा शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11 हजार रुपयों की राशि प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा की।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान चौहान, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य सुखदेव शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता निषाद की सराहना की : एशियन पैरा गेम्स-2023 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता है निषाद कुमार

शिमला : चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2023 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

MLA गोगी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत : गोली कैसे चली और किसने चलाई, अभी तक स्पष्ट नहीं 

लुधियाना l लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की देर रात घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली विधायक गोगी के सिर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

राकेश शर्मा  :   देहरा/तलवाड़ा /  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर होस्टल और एमएलएसएम सुंदरनगर की टीमों ने जीता हॉकी खिताब

एएम नाथ। मंडी, 29 अगस्त।  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में सुंदरनगर होस्टल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी...
Translate »
error: Content is protected !!