गोल्डन टेंपल में कड़ाहे में गिरा सेवादार, मौत : सेवादार का आलू उबालते समय फिसला था पैर

by

अमृतसर, 10 अगस्त | गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरे सेवादार की 8 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। 1-2 अगस्त की रात को सेवादार सेवा करते समय उबलते आलू की कढ़ाई में गिर गया था।

जिसके बाद उसे अमृतसर के वल्ला स्थित श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 8 दिन चले इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक सेवादार की पहचान गुरदासपुर के धालीवाल के रहने वाले बलबीर सिंह के तौर पर हुई है। वह पिछले दस सालों से स्वर्ण मंदिर में सेवा के लिए आ रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1-2 अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे आलू उबालने की सेवा चल रही थी। स्वर्ण मंदिर की बड़ी कढ़ाई में आलू उबाले जा रहे थे। इस दौरान बलबीर सिंह भी आलू उबाल रहा था। इसी दौरान वे अचानक कढ़ाई में गिर गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नए साल के मौके पर इंटक द्वारा कैलेंडर जारी

लुधियाना, 1 जनवरी: पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल वर्कर्स फेडरेशन (इंटक) की ओर से नए साल 2026 के अवसर पर प्रधान स्वर्ण सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के...
article-image
पंजाब

शहर के विभिन्न वार्डों में बड़े पैमाने पर वोट काटे गए और वार्ड नंबर 10 में करीब 450 वोट काट दिए गए : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी

परिसीमन के बाद बने वार्ड दस में वोट काटे नहीं गए बल्कि कुछ घर वार्ड नंबर दस में डालने से रह गए, जाँच के बाद रहते घर वार्ड नंबर 10 में जोड़ दिए जायेगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया : नशा मुक्त वातावरण बनाने हेतू कदम बढ़ाए पंचायत प्रतिनिधि – बीडीओ मुकेश ठाकुर

हरोली, 25 अगस्त – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ मुकेश ठाकुर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Baddi News : उमेश कुमार मीणा बने ईएसआईसी कर्मचारी संघ के प्रधान : प्रतिद्वंदी अनिल कुमार को 6 मतो से हराया

बद्दी में हुए हिमाचल प्रदेश ईएसआईसी कर्मचारी संघ के चुनाव बद्दी, 25 मई (तारा) :  हिमाचल प्रदेश ईएसआईसी कर्मचारी संघ के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में उमेश कुमार मीणा विजेता रहे। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!