9 शव बरामद, , 2 को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , एक को बचा लिया गया : जेजों दोआबा चोअ में पानी के तेज बहाव में बह गई थी इनोवा गाड़ी और उसमें स्वार 12 सदस्य

by

होशियारपुर : हिमाचल प्रदेश के गांव देहला से बारातियों की इनोवा गाड़ी में सवार होकर नवांशहर में एक शादी शामिल होने के लिए जा रहे एक परिवार के 11 लोग ,गाड़ी का चालक गाड़ी सहित जेजों दोआबा के चोअ में अचानक आई बाढ़ में बह गए। चालक सहित गाड़ी में सवार सभी 12 लोग डूब गए जबकि उन्में से एक व्यक्ति को वहां खड़े लोगों ने बचा लिया । 9 के शव बरामद कर लिए गए। दो अन्य की अभी तलाश जारी है। दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी के पानी में गिरने के बाद अंदर बैठे यात्री जान बचाने के लिए गाड़ी की छत पर चढ़ गए और बचाव के लिए चिल्लाने लगे।उन्होंने बताया कि इससे पहले कि कोई व्यवस्था की जाती, वे सभी उनकी आंखों के सामने पानी में बह गये।
बरामद शव : सुरजीत भाटिया (55 ) पुत्र गुरदास भाटिया , परमजीत कौर(50 ) पत्नी सुरजीत भाटिया, सरुप चंद (49 पुत्र )गुरदास भाटिया , बिंदर(47) पत्नी सरूप चंद , शिनो पत्नी अमरीक सिंह , भावना (18), अंकु (20), हर्षित (12) और इनोवा गाड़ी के चालक बिन्दा पुत्र हुकम चंद के शव बरामद कर लिए गए है।

पुलिस कर्मियों और लोगों ने ड्राइवर को पानी में गाड़ी ले जाने से किया था मना : रेस्क्यू करने वाले युवकों ने बताया ड्राइवर को वहां खड़े लोगों और पुलिस कर्मियों ने पानी में गाड़ी ले जाने से रोका था । लेकिन ड्राइवर नहीं रुका, जिसके चलते इतना बड़ा हादसा ह गया। उन्होंने कहा कि अगर वह लोगों की बात मानता तो इस घटना से बचा जा सकता था ।

डीएसपी जागीर सिंह : जेजों दोआबा चोअ में तेज पानी के बहाव में इनोवा गाड़ी बह गई थी। पारिवारिक सदस्यों मुताबिक उक्त इनोवा गाड़ी में चालक सहित 12 सदस्य स्वार थे। पानी के बहाव से गाड़ी सहित सभी 12 सदस्य बह गए थे। जिनमे से 9 के शव बरामद कर लिए गए है और 2 शव ढूढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एक व्यक्ति दीपक भाटिया को बचा लिया गया। उसकी हालत स्थिर है और गढ़शंकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है

प्राप्त जानकारी अनुसार दीपक भाटिया पुत्र सुरजीत भाटिया निवासी देहला नजदीक मैहतपुर ऊना हिमाचल प्रदेश से परिवार और रिश्तेदारों के 11 सदस्यों सहित नवांशहर के गांव नेहरोवाल में एक विवाह समारोह मैं जाने के इनोवा गाड़ी(एचपी -12 -जे -2142 ) में लिए निकले थे। इनोवा गाड़ी को ड्राइवर बिन्दा पुत्र हुक्म चंद चला रहा था। इसके इलावा गाड़ी में दीपक भाटिया के पिता सुरजीत भाटिया पुत्र गुरदास भाटिया , माता परमजीत कौर, चाचा सरुप चंद पुत्र गुरदास भाटिया, चाची बिंदर पत्नी सरूप चंद व मासी शिनो पत्नी अमरीक सिंह निवासी भटोली , शिनो की बेटी भावना (18) ,अंकु (20) , बेटा हर्षित (12 )व 2 अन्य सदस्यों के साथ नवांशहर के लिए रवाना हुए थे। हिमाचल सीमा पार कर उनकी गाड़ी जेजों दोआबा चोअ में से गुजर रही थी तो अचानक ही चोअ में पानी का बहाव तेज हो गया और उनकी गाड़ी पहले तो कीचड़ में धंस गई और उसके बाद पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगी।

गांव के लोगो के मुताबिक : जेजों गांव के मनोज कुमार, रोहित जैन, सचिन कुमार, शिवम प्रजात्या, दीपक शर्मा, परमजीत उर्फ ​​पम्मी ने बताया कि करीब साढ़े दस बजे जब वे खड्ड में आए बारिश के पानी को देख रहे थे तो एक हिमाचल प्रदेश की इनोवा गाड़ी जिसमें करीब 10-11 लोग सवार थे, चोअ के पानी में बह गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने वाहन में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाला जबकि बाकी लोग पानी में बह गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 करोड़ के आरोपों पर कानूनी जवाब : गुरप्रीत कौर ने मजीठिया समेत तीन नेताओं को अदालत में घसीटा

चंडीगढ़, 16 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपने खिलाफ लगाए गए कथित झूठे आरोपों को लेकर शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, सांसद हरसिमरत कौर बादल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो टिप्परों की भीषण टक्कर में चपेट में आया मोटरसाइकिल स्वार : मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत , एक टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल पर गांव शाहपुर के निकट दो टिप्परों की भीषण टक्कर हो गई और इसी दौरान दोनों टिप्परों के की चपेट में मोटरसाइकिल स्वारआ गया।  मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत हो...
article-image
पंजाब

Akali leader Rinku joins BJP,

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/May 22 :  Senior Akali leader Harminder Singh “Rinku” Chandpuri resigned from the Shiromani Akali Dal and joined the Bharatiya Janata Party (BJP) on Thursday. He was welcomed into the party by...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 अश्लील वीडियो…1500 करोड़ की संपत्ति और सरकार से मिले 1 करोड़, ज्योतिषाचार्य अशोक खरात केस में हो रहे बड़े खुलासे

नासिक : महाराष्ट्र में कथित गॉडमैन और तांत्रिक के रूप में पहचान बना चुके अशोक खरात (उर्फ कैप्टन खरात) को लेकर SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!