मुख्यमंत्री ने जेजों में हुए हादसे पर किया दुःख व्यक्त

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के जेजों क्षेत्र में बाढ़ के कारण ऊना जिले के देहला के नौ व्यक्तियों की मौत की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुःख की घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और इस संबंध में ऊना के जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, 12 लोग विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी खड्ड के पानी के बढ़े हुए बहाव में वाहन बह गया। अब तक नौ शव बरामद किए जा चुके हैं, एक व्यक्ति घायल है और शेष दो व्यािक्तयों की तलाश जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिक महासम्मेलन में उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री ने लिया भाग : श्री ठाकुर जी की पावन पालकी उठाई

ऊना, 4 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को ऊना ज़िले के कोटला कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक महासम्मेलन में भाग लिया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 जनवरी: 14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ. (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), नूरपुर, जिला कांगड़ा द्वारा आज कैम्प परिसर में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस प्रवीण कुमार तिवारी, कमांडेंट, 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. के कुशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने फहराया तिरंगा

आकांक्षी ज़िला चंबा के समग्र विकास को लेकर उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम —-यादविंदर गोमा एएम नाथ।  चंबा, 26 जनवरी :   चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की सरकार खो चुकी है बहुमत, अपने कर्मों से हुई है उसकी यह स्थिति : जयराम ठाकुर

जनता से लेकर नेता की नज़र में पहले ही गिर चुकी है सरकार हम कांग्रेस सरकार की नाकामी को सिर्फ़ जनता के बीच लेकर गये, बाक़ी हमारा कोई रोल नहीं बीजेपी सुक्खू सरकार द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!