जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

by

रोहित भदसाली। ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस दौरान उनके साथ ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार का दिन ऊना जिला के लिए बेहद दुखदाई रहा, जब भारी बारिश और बाढ़ के कारण दो अलग-अलग हादसों में जिले में लोगों की जान चली गई। इनमें से 11 लोगों की मौत जैजों गांव (हिमाचल-पंजाब सीमा) के पास एक वाहन के बाढ़ में बहने से हुई। इनमें से 9 शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 2 की तलाश जारी है।
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चूंकि जैजों क्षेत्र पंजाब राज्य के अंतर्गत आता है, इसलिए शवों का पोस्टमार्टम होशियारपुर में किया गया। ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई और शवों को उनके पैतृक गांव लाने में सहायता की। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद 9 शवों को देहलां और भटोलीकलां लाया गया, जिनमें 5 मृतक देहलां और 4 भटोलीकलां के निवासी थे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हादसा पंजाब राज्य की सीमा में होने के चलते पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से राहत राशि प्रदान करने की बात कही है।
*उपमुख्यमंत्री ने किया जैजों दुर्घटना स्थल का दौरा*
इसके उपरांत, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों क्षेत्र में दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां हादसे में 2 लापता लोगों की तलाश में जुटी पंजाब राज्य आपदा रिस्पांस बल की टीम से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जैजों में खड्ड पर पुल निर्माण के मुद्दे पर पंजाब सरकार से बात करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। यह पुल हिमाचल के लोगों के लिए आवागमन के साथ-साथ हरोली में 2200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ड्रग पार्क के कनेक्शन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बैठक के दौरान लोगों ने बताईं इलाके की समस्याएं : सरकारी दावों के उलट लोग बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित: पवन दीवान

लुधियाना, 8 अप्रैल. : जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने स्थानीय अमृत कॉलोनी, विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी में राम कुमार के...
article-image
पंजाब

जंतर मंतर पर पहलवानों के चल रहे संघर्ष के समर्थन में 8 मई को शहर में मार्च होगा : मुकेश

गरशंकर : स्थानीय बंगा चौक के के निकट गांधी पार्क गरशंकर में डीटीएएफ के स्टेट जनरल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक एवं न्याय संगत संगठनों, ग्रामीण मजदूर तर्कशील सोसायटी, पंजाब कीर्ति...
article-image
पंजाब

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम तहत बने कूड़ा डंप लोगों के लिए परेशानी और बीमारियों का सबब

गढ़शंकर, 8 नवंबर: केंद्र सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत करोड़ों रुपये की लागत से गांवों में कूड़ा प्रबंधन के लिए बनाए गए कूड़ा डंप लोगों के लिए जी का जंजाल बन गए...
Translate »
error: Content is protected !!