जेजों चोअ में बाढ़ हादसे के पीड़ित परिवारों से कैबिनेट मंत्री जिंपा व सांसद डा. राज कुमार ने की मुलाकात कर किया शोक व्यक्त

by

लापता लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर किया जा रहा है प्रयास
होशियारपुर, 12 अगस्तः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा और सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने आज सिविल अस्पताल होशियारपुर के शव गृह पहुंचकर जेजों चोअ में बाढ़ हादसे की पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक व्यक्त कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, यह घटना बेहद दर्दनाक है और हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुखद हादसे में एक इनोवा गाड़ी, जिसमें 12 लोग सवार थे, पानी के तेज बहाव में बह गई। इस हादसे में 9 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि एस.डी.एम गढ़शंकर व डी.एस.पी गढ़शंकर के नेतृत्व में एस.डी.आर.एफ व आस-पास के गांवों के लोगों की टीम बनाकर लापता दोनों लोगों को ढूंढा जा रहा है औऱ गांवों में मुनादी भी करवाई जा रही है। इसके अलावा स्नीफर डाग भी बुलाकर ढूंढने का प्रयास किया गया है लेकिन अभी लापता लोगों को पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में बहुत ही तेजी और गंभीरता से कार्य किया गया है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही हादसे में लापता लोगों को ढूंढ लिया जाएगा।

सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने भी इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम इस हादसे में लापता लोगों की खोजबीन के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही, भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। दोनों नेताओं ने इस मौके पर कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी और क्षेत्र में सुरक्षा के उपायों को मजबूत करेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर सिविल अस्पताल की एस.एम.ओ डा. स्वाती शीमार, डा. मनमोहन सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम चुनावों की घोषणा – 21 दिसंबर को होगी वोटिंग

नगर निगम चुनावों की घोषणा, 21 दिसंबर को होगी वोटिंग 9 दिसंबर से शुरु होगा नॉमिनेशन, ईवीएम से मतदान 21 दिसंबर की शाम को चुना?वों का रिजल्ट घोषित करेगा चुनाव अयोग उम्मीदवार 4 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में टेलीमेडिसन सुविधा आरंभ, 30 हजार आबादी को मिलेगा लाभ, पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह से लाभान्वित होंगे मरीज

ऊना – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थाना कलां में टेलीमेडिसन की सुविधा शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर व ग्रामीण विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत, नशों से दूर रहकर सभ्य राष्ट्र निर्माण की देता है शिक्षा : पूर्व सांसद खन्ना

राष्ट्रीय युवा दिवस की खन्ना ने देशवासियों को दी बधाई, युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर चलने की अपील की होशियारपुर / दलजीत अजनोहा भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना स्वामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परमार्थ स्कूल और लंबलू स्कूल में किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर 14 सितंबर। विद्यार्थियों को लैंगिक संवेदनशीलता, कॅरियर मार्गदर्शन और तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों से अवगत करवाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न शिक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!