भारत पहुंचते ही फफक-फफक कर रोने लगीं विनेश, बहनों ने बंधाया ढाढ़स, साक्षी ने सरकार के समर्थन को सराहा

by

नई दिल्ली : भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट देश लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही देशवासियों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया है. इस पल के कुछ वीडियो ANI न्यूज एजेंसी ने साझा किए हैं.
साझा किए गए वीडियो में देश की बेटी के चेहरे पर साफतौर से असफलता के आंसू देखे जा सकता हैं. हालांकि, इस दौरान उनकी बहनों ने उनको ढाढ़स बंधाया. इसके बावजूद वह अपने आंसुओं को संभाल नहीं सकीं.
महिला स्टार का स्वागत करते हुए साक्षी मलिक ने कहा, ”विनेश ने जो देश के लिए किया है, वो बहुत कम ही लोग कर पाते हैं. इसलिए मैं बस चाहती हूं कि उनसे जितना हो सके उतना मान सम्मान दिया जाए.”
वहीं जब पत्रकारों ने साक्षी मलिक से सरकार की तरफ से मिले समर्थन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ”सरकार ने पूरी मदद की इसके मेडल के लिए.
बता दें पेरिस ओलंपिक के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विनेश फोगाट ने फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया था. मगर फाइनल मैच के दिन उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा हो गया था. जिसकी वजह से उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया.
डिसक्वालिफाई किए जाने के बाद विनेश फोगाट ने इस मामले को सीएएस के सामने पेश किया था. हालांकि, सीएएस ने भी विनेश के सिल्वर मेडल की अपील को खारिज कर दिया. जिसके बाद टूटे दिल के साथ उन्हें भारत लौटना पड़ा है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरेड में साढ़े 25 लाख का नलकूप लोगों को समर्पित, बैजनाथ हलके से पेयजल समस्या को जड़ से समाप्त करना प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ, 07 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के हरेड़ में साढ़े 25 लाख रुपए की लागत से लगे विद्युतीकरण नलकूप का...
article-image
पंजाब

4 अवैध पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद : 5 गिरफ्तार

जालंधर :   सिटी पुलिस द्वारा 3 अलग अलग मामलों में 4 अवैध हथियारों और 10 जिंदा कारतूस के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दाना मंडी जालंधर...
article-image
पंजाब

बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर फायरिंग के मामले में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज : एफएईआर में दो फायर लिखे तो बरामदगी में तीन खोल दिखाए बरामद …एसएचओ ने कहा तीन खोल कैसे लिखे गए पता नहीं

गढ़शंकर। गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर स्थित अड्डा बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर फायरिंग के मामले में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में...
article-image
पंजाब

वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स अमेरिका में रजनी ने फहराया भारत का परचम : खन्ना

4 स्वर्ण सहित कुल 7 पदक किये हासिल : संस्था सेवा ने शगुन देकर किया सम्मान होशियारपुर 3 अगस्त : पूर्व सांसद व संस्था सेवा सैला खुर्द के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!