प्रशासन ने गरली बालिक आश्रम की बेटियों संग मनाया रक्षा बंधन का पर्व

by

राकेश शर्मा : धर्मशाला/तलवाड़ा ।
जिला प्रशासन की ओर गरली बालिका आश्रम में बेटियों संग रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सौरभ जस्सल ने बालिका आश्रम की बेटियों से रक्षा के बंधन राखी पहनाकर उनको आशीर्वाद दिया तथा उनके भविष्य की मंगलकामना भी की। इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने निराश्रित बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुखाश्रय योजना आरंभ की है।
उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों की अभिभावक के रूप में सरकार कार्य कर रही है इसी कड़ी में गरली स्थित बालिका आश्रम में 28 बेटियों को निशुल्क शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन बेटियों को भोजन की निशुल्क व्यवस्था के साथ साथ सामाजिक सुरक्षा के तहत 14 वर्ष की कम आयु की बेटियों को प्रतिमाह एक हजार तथा 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की बेटियों को 2500 प्रतिमाह की राशि भी प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इन बेटियों को उत्सव के दौरान 500-500 रूपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है इसके साथ ही गरली बालिका आश्रम को प्रत्येक त्यौहार के लिए दस हजार की राशि सरकार की ओर से दी जा रही है ताकि बेटियां भी बेहतर से तरीके से उत्सव मना सकें।
अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि बालिका आश्रम गरली में बेटियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर तरह के प्रयास करेगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिवालिक पहाड़ों के बीचोबीच दो गाड़िया हादसा ग्रस्त : फोर्ड फिगो को आग लगने से बुरी तरह जली, दूसरी बोलेरो खाई में अनियंत्रित होकर गिरी

दोनों गाड़ियों में सवार बाल बाल बचे गढ़शंकर: गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग पर पहाड़ों के बीच शाहपुर घाटे में दो गाडियां हादसागरसत हो गई। एक गाड़ी को आग लगने से बुरी तरह जली गई जबकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लक्ष्य पब्लिक स्कूल में मनोरंजक खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

हंस राज। हिसार :  लक्ष्य पब्लिक स्कूल, धान्सू हिसार में 15 मार्च 2026 को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए गतिविधि आधारित मनोरंजक खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण : श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना) । उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार देर सायं माता श्री चिंतपूर्णी में आयोजित श्रावण अष्टमी मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की विधानसभा क्षेत्र के 71 गांव के लिए वरदान सिद्ध होगी नवगांव खड्ड पर निर्माणाधीन योजना

भ्रामक प्रचार अथवा शरारती तत्वों के बहकावे में न आने की अपील अर्की  : सोलन जिला के अर्की उपमण्डल में लगभग 06 करोड़ रुपए की लागत से नवगांव खड्ड पर निर्माणाधीन पेयजल आपूर्ति योजना...
Translate »
error: Content is protected !!