DSP गिरफ्तार, पंचकूला में था तैनात : अग्रिम जमानत खारिज होने पर सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा, हिसार SIT ने पकड़ा

by

पंचकूला : हरियाणा पुलिस के DSP प्रदीप कुमार यादव काे हिसार पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। DSP पर हिसार के मिर्जापुर चौक के पास द विकास मार्ग वेलफेयर सोसाइटी के 2 प्लाटों पर कब्जा का केस चल रहा है।
हरियाणा पुलिस के DSP प्रदीप कुमार यादव काे हिसार पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने गिरफ्तार कर लिया है। DSP पर हिसार के मिर्जापुर चौक के पास द विकास मार्ग वेलफेयर सोसाइटी के 2 प्लाटों पर कब्जा का केस चल रहा है।

इसमें डीएसपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई। जिसके बाद DSP प्रदीप कुमार सरेंडर करने पंचकूला कोर्ट में पहुंच गया। जिसके बाद एसआईटी ने डीएसपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

अदालत ने डीएसपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस मामले में पुलिस डीएसपी के 3 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पूछताछ में सामने आया था डीएसपी का नाम
एसआईटी ने इस मामले में रामअवतार, सुनील व सुरजीत को गिरफ्तार किया था। एसआईटी ने उनसे पूछताछ की तो डीएसपी प्रदीप यादव की भूमिका सामने आई। जिसके बाद से पुलिस डीएसपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी।

नाम सामने आने पर हुए अंडरग्राउंड
केस में नाम सामने आने के बाद डीएसपी प्रदीप यादव कुछ समय से अंडरग्राउंड हो गए थे। वहीं प्लाट पर कब्जे के मुख्य आरोपी ऋषिनगर के रहने वाले आरोपी राजकुमार उर्फ राजा गुर्जर की अग्रिम जमानत याचिका अदालत खारिज कर चुकी है। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से भी जमानत याचिका को खारिज किया जा चुका है। अभी वह गिरफ्तारी से बाहर है।

19 जुलाई को दी थी शिकायत
एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में 19 जुलाई 2024 को सेक्टर 16-17 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी से प्लाट हड़पने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजकुमार उर्फ राजा, मुकेश, रामअवतार व सुरजीत के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसके बाद डीएसपी का नाम सामने आया तो एसआईटी ने डीएसपी के घर पर छापा मारा था। जिसमें कई दस्तावेज बरामद किए थे।

एसआईटी रिमांड पर डीएसपी से करेगी पूछताछ
पुलिस एसआईटी डीएसपी प्रदीप कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। अब उम्मीद है कि कब्जाधारी गिरोह का नेटवर्क बेनकाब हो सकता है। इससे गिरोह से जुड़े अन्य पुलिस कर्मियों के नाम उजागर होने सहित अन्य सरकारी विभागों की मिलीभगत का खुलासा होगा। कब्जाधारी गिरोह ने सेक्टर 16-17 वासी सतबीर सिंह के उक्त सोसाइटी में 2 प्लॉट्स कब्जा रखे थे। सतबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में विस्फोट से रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

 फतेहगढ़ साहिब :   गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए एक अचानक...
article-image
पंजाब

पंजाब कोऑर्डिनेटर सर्विसेज फैडरेशन द्वारा सरकार के खिलाफ तीखे और निर्णायक संघर्षों के लिए तैयारी

गढ़शंकर,  31 जुलाई: पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ब्लॉक गढ़शंकर की बैठक गांधी पार्क में शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले दिवंगत कर्मचारी नेता कामरेड रणबीर ढिल्लों को श्रद्धांजलि दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

78 लोगों की मौत का वीडियो वायरल : कांगो में नाव पलटने से हुआ बड़ा हादसा

कांगो :  आफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 78 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है। ये हादसा कांगो में किवु झील में एक नाव के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर खौफनाक हादसा : गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग; तीन डिब्बे जलकर खाक

सरहिंद : पंजाब में अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई. यह घटना सरहिंद जंक्शन के पास हुई और शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से...
Translate »
error: Content is protected !!