मुख्यमंत्री ने 23.20 करोड़ रुपये लागत की आठ विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

by

एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान 23.20 करोड़ रुपये की लागत की आठ विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किये।
मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी देवड़ा (घट्टी) के नवनिर्मित भवन के लिए 3.19 करोड़ रुपये, एससीईआरटी सोलन के प्रशासनिक खण्ड भवन के लिए 3.30 करोड़ रुपये तथा जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक सोलन के 7.51 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने सोलन में हिमाचल प्रदेश पुलिस कल्याण संघ के पेट्रोल पंप का भी लोकार्पण किया।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के साधुपुल क्षेत्र में ग्रामीण आवासीय भूस्खलन शमन एवं बाढ़ प्रबन्धन के लिए 75 लाख रुपये तथा शामती में तीन करोड़ रुपये की लागत से भूस्खलन शमन एवं बाढ़ प्रबन्धन, नगर निगम सोलन में अग्निशमन विभाग भवन के समीप 2.67 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग तथा नगर निगम सोलन के अंतर्गत ठोडो मैदान के समीप 2.80 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग की आधारशिला रखी।
उन्होंने जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक सोलन का नया प्रतीक चिन्ह (लोगो) भी लांॅच किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : भाजपा दुआरा क्या बड़े राजनीतिक लक्ष्यों के लिए दी गई एक ‘सोची-समझी’ बलि?

नई दिल्ली :  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हालिया इस्तीफा भी भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में एक ऐसा ही मोड़ बनकर उभरा है। नीट पेपर लीक और सीबीएसई मार्किंग विवाद के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 122 कामगारों ने किया रक्तदान

कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया शुभारंभ बद्दी, 11 फरवरी (तारा) : बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल वर्धमान ने रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फ़ोर लेन और टनल्स वाला राज्य बना हिमाचल, प्राथमिकता के लिए नरेन्द्र मोदी का आभार : जयराम  ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष एवं जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस साल के कार्यकाल में देश के साथ हिमाचल में भी ऐतिहासिक प्रगति हुई है। हिमाचल में सड़कों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा दुआरा सरकार के खिलाफ हल्ला मचाना हार से हुई बुखलाहट का नतीजा

ऊना : जिला कांग्रेस के पुर्व प्रवक्ता जरनैल सनोली ने कहा कि भाजपा दुआरा शिमला व अन्य जगहों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन हिमाचल में हुई हार सेभाजपा बुखलाहट में आकर कर...
Translate »
error: Content is protected !!