ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को कार्य योजना तैयार करें अधिकारी, आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निदान को दें प्राथमिकता: बाली

by

एएम नाथ। धर्मशाला, नगरोटा 21 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इस के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
बुधवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगरोटा के आईपीएच रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम आरंभ किए हैं इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पात्र लोगों तक पहुंचे इस के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं। बाली ने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में पंचायतों में विकास कार्यों के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। नगरोटा विस क्षेत्र में हर घर नल और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण पर भी आवश्यक बल दिया जा रहा है स्वयं सहायता समूहों के गठन के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर की जा रही है, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए हिम ईरा शाॅप भी खोली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली ने नगरोटा विस क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं उनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नगरोटा विस क्षेत्र को पूरे राज्य में आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। आरएस बाली ने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर स्वयं लोगों की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने टांडा मेडिकल कालेज के लिए नई भर्तियों के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई भर्तियां होने से रोगियों को उपचार की बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा मुनीष शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, महासचिव अरूण कटोच, महासचिव अजय सिपहिया, सोनू कटोच, राहुल धीमान सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वारघाट तथा झंडूता नगर पालिका को वार्डों में विभाजित करने के प्रस्ताव पर आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित

एएम नाथ।  बिलासपुर, 05 मार्च: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वारघाट तथा झंडूता नगर पालिका को विभिन्न वार्डों में विभाजित करने तथा प्रत्येक वार्ड की सीमाएं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का इलाज लेने से इंकार : डॉक्टरों ने दी ये सलाह

चंडीगढ़ :  पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल सोमवार को लगातार 21वें दिन भी जारी रही। चिकित्सकों ने उनकी बिगड़ती सेहत के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ननखड़ी में सीए स्टोर खोलने के किए जायेंगे हर संभव प्रयास: लोक निर्माण मंत्री : विक्रमादित्य सिंह ने की ननखड़ी में आयोजित नागरिक अभिनंदन अध्यक्षता की

शिमला, 05 जुलाई – ननखड़ी में सीए स्टोर खोलने के हर संभव प्रयास किए जायेंगे ताकि क्षेत्र के किसानों को सेब के भंडारण के लिए उचित सुविधा उपलब्ध हो। यह बात आज लोक निर्माण,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाॅ. शांडिल ने किया द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारम्भ : माँ शूलिनी की सांस्कृतिक संध्या के प्रयोजकों और मास्टर्स गेम्स में हिमाचल को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हाॅकी टीम की कप्तान और कोच को सम्मानित भी किया

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने गत सांय राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!