भनोता काली माता मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन : इशांत भारद्वाज ने लोगों को नाचने को किया मजबूर

by

एएम नाथ। चम्बा
भनोता काली माता मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सुबह हवन व झंडा रसम तथा रात को जागरण ओर भण्डारे का आयोजन किया गया।
जागरण के गायक इशांत भारद्वाज ने माता की भेंटे गाकर पंडाल पर बैठे लोगों को नाचने को मजबूर कर दिया एक से एक बढ़कर माता की भेंट गई। जागरण की शुरुआत में गणेश वंदना, निक्की जी गोजरी, शिवा दे कैलाश ,मेरे कैलगे दा बासा, कृष्णा मेरेया राधा तिजो हका लगी लाणा,काना दी मुरली,चलो बुलावा आया है, मां की लाल चुनरिया, बैरा वाली माता , शेर पर सवारी मेरी माता, तेरी ज्योती जागे सारी रात, फूलो दा बनाया हर शेरावालिए,भलेई बाली माता, भनौते बाली काली माता,राधे राधे, घर में पधारो, मेला मैया दा ओदा है हर साल, मेरी मैया दे लंबे बाल, जरा फुल बिछा दो मेरी माता आने वाली है, रंग बरसे मेरी मां, कुनी तेरा मंदिर बनाया, आए नवराते माता दे, प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, जोत ज्वाला जी तै आई है, भूली मती जादी मेरा प्यार, सावन आया बादल आया तुम कब आओगे माता, राधे राधे, जगह-जगह मेरे शिबा जी दा बासा,भजन गा कर गायक इशांत भारद्वाज पंडाल पर बैठे लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया । यह जागरण हर साल की भांति इस साल भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कमेटी के सदस्य व गांव के लोगों ने माता के मंदिर में आकर सुख शांति के लिए पूर्ण ओहोती देकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया यह जानकारी पुजारी राजकुमार व दर्शनशर्मा ने दी । मेंबर प्रधान सुरेश महाजन, पवन शर्मा, प्रेम महाजन, लोकेश सुरी जनरल सेक्रेटरी , कपिल सूद, सुरेंद्र शर्मा, अवनीश शर्मा, मनीष शर्मा , वेदव्यास , राकेश कुमार, बिट्टू महाजन,प्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर ,व सभी माता भक्तजन । इस मंदिर में जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है माता रानी उसकी मनोकामना पूर्ण करती है यह मंदिर भी काफी साल पुराना है। इसके अन्दर रखी गई मूर्ति को सोने के गहनों से सजाया जाता है और इसे विधिवत पूजा अर्चना करके कमेटी के सदस्यों द्वारा जागरण के दिन इस पूरे गहनो से सजाया जाता है मानो की यह मूर्ति अभी बात करने लगे। और जो भी भक्त यहां अपनी मुराद लेकर आता है उसकी मुराद माता रानी पूरी करती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशियों पर दिल्ली में चर्चा, विधायकों को प्रत्याशी बनाना है या नहीं, होगा फैसला : मुंबई से राहुल गांधी के साथ आज दिल्ली लौटेंगे सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :   लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सोमवार शाम को होने वाली बैठक में चर्चा कर सकती है। हालांकि प्रत्याशी तय करने को लेकर सेंट्रल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित के वर्ष-2026 का कैलेंडर जारी किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित के कैलेंडर वर्ष-2026 का विमोचन किया। बैंक के अध्यक्ष राम चन्द्र पठानिया ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस करेगी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा : समीक्षा के लिए 20 अगस्त को बुलाई बैठक

एएम नाथ । शिमला, 16 अगस्त । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों और जिला स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए 20 अगस्त को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रिस्क वॉक के लिए उपमुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा : ब्रिस्क वॉक में बढ़चढ़ कर लें भाग. मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 26 जून – उपमुख्यमंत्री ने आज नशे के खिलाफ आयोजित होने जार रही ब्रिस्क वाॅक की तैयारियों को लेकर आज कांगड़ मैदान का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान इस महाअभियान को लेकर की...
Translate »
error: Content is protected !!