नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में उत्कृष्टत विश्व रिकॉर्ड किया हासिल

by

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :
दिव्य ज्योति जागृती संस्थान शाखा कपूरथला की ओर से मई 2024 में संस्थान के प्रकल्प “बोध” नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में उत्कृष्टत विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है।वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली यह विशाल पदयात्रा समाज के अंदर नशे जैसी कुरीतियों के विरुद्ध निकाली गई अब तक की सबसे लंबी पद यात्रा रही है जिसमें 1500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने समाज के अंदर नशे के विरुद्ध जागृति फैलाने के लिए भाग लिया था।
वर्णनीय है संस्थान का यह प्रकल्प “बोध” नशे के विरुद्ध विश्व स्तरीय जागरूकता अभियान लेकर चला है जिसके अंतर्गत पदयात्राएं, बाइक रैली,साइकिल रैली, नुक्कड़ नाटक, लेक्चरर्स इत्यादि तरीकों से नशे के कारण समाज को होने वाले नुकसान के विषय में मात्र व्यावहारिक जानकारी ही नहीं दी जाती अपितु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा प्रदत्त ब्रह्म ज्ञान से आत्मबोध के द्वारा परिवर्तन की एक बहुत बड़ी लहर चलाई गई है। इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट शाखा प्रमुख साध्वी गुरप्रीत भारती जी ने अपनी अन्य साध्वी बहनों के साथ प्राप्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर 23 अप्रैल को माता नैना देवी जी की चौकी आयोजित की जाएगी

गढ़शंकर, 22 अप्रैल :  बीत क्षेत्र के गांव झोणेवाल में माता नैना देवी मंदिर में माता नैना देवी की मूर्ति स्थापना दिवस को समर्पित माता जी की चौकी का आयोजन किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

7 अगस्त की चंडीगढ़ महारैली में फेडरेशन की होगी बड़ी भागीदारी: मक्कन वाहिदपुरी

गढ़शंकर, 1 अगस्त: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन, ब्लॉक गढ़शंकर की बैठक नहरी विभाग कार्यालय में शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश स्तरीय नेता मक्कन सिंह वाहिदपुरी तथा जत्थेदार...
article-image
पंजाब

नवांशहर के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र का मुद्दा उठाया सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में

नवांशहर, 9 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में जिला शहीद भगत सिंह नगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने में देरी किए जाने का मुद्दा...
Translate »
error: Content is protected !!