नंगल के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बीबीएमबी के चेयरमैन से मिले सांसद मनीष तिवारी

by

रोपड़: श्री आनन्दपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी नंगल के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर निजी तौर पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव से मिला और बीते 7 दशकों से लटक रहे लीज के मुद्दे को सुलझाने की अपील की। जिन्होंने इस अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा दिया गया ज्ञापन भी चेयरमैन को सौंपा।
गौरतलब है कि बीते दिनों व्यापार मंडल नंगल का एक शिष्टमंडल सांसद तिवारी से मिला था और अपनी मांगों को रखा था।
जिस पर सांसद तिवारी ने बीबीएमबी के चेयरमैन को बताया कि नंगल के निवासियों और दुकानदारों की ज़मीनों की लीज का मुद्दा भाखड़ा-नंगल डैम के निर्माण से भी पुराना है। जबकि व्यापार मंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन में लिखा गया है कि यहां की जमीनों की प्रीमियम वैल्यू बहुत ज्यादा है, जिसे माफ किया या घटाया जा सकता है, ताकि दुकानदार आसानी से अदायगी कर सकें। इसी तरह कई अन्य मांगे भी शामिल है। जिसे लेकर जल्द ही वह श्री आनंदपुर साहिब से विधायक व स्पीकर पंजाब विधानसभा राणा केपी सिंह और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को लेकर बीबीएमबी के अधिकारियों से बैठक करेंगे, ताकि समस्या का पूरा हल हो सके।
इस दौरान अन्य के अलावा, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और बलजीत सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूल की प्लैटिनम जुबली समारोह का आग़ाज़ पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा ने की शमा रौशन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी मेल रोड में स्कूल की प्लैटिनम जुबली समारोह का आग़ाज़ पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य संपादक श्री विजय कुमार चोपड़ा ने शमा रौशन...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की पहल : 510 करोड़ की मेडिकल क्रांति, होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी

 चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए एक अहम कदम उठाते हुए संगरूर और न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में दो अत्याधुनिक अस्पताल बनाकर लोगों को राहत दी है। अब...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले : नई सब-तहसील और बिल्डिंग नियमों में बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की बैठक, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाग लिया, में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट ने बरनाला नगर कौंसिल को नगर निगम का दर्जा देने का निर्णय लिया है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिता की आग बुझा कर अधजला शव पुलिस ने कब्जे में लिया : बेटे ने की अपने 70 वर्षीय पिता की हत्या

फतेगढ़ साहिब। थाना चुन्नी कलां में पड़ते गांव ताजपुरा में जमीन के लालच में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता को पीट पीटकर मौत के घात उतार दिया। दूसरी ओर पुलिस कार्रवाई से...
Translate »
error: Content is protected !!