पुलिस की बड़ी छापेमारी : 10 किलो से अधिक अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार

by

जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अफीम तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी में साढ़े दस किलो अफीम बरामद की गई है, साथ ही ड्रग मनी भी जब्त की गई है।
इसे पंजाब पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने छापेमारी की और इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इस तस्करी में शामिल थे। पुलिस कमिश्नर भी इस पूरी कार्रवाई में शामिल रहे और गिरोह को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्रवाई जारी : पुलिस जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड कप्तान सिंह था, जो इस अवैध तस्करी को चला रहा था। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। इस सफलता के बाद पुलिस ने कहा है कि ड्रग्स के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी, और जल्द ही और भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी। जालंधर में इस घटना के बाद पुलिस की सक्रियता को लेकर सराहना की जा रही है, जिससे ड्रग माफिया पर नकेल कसने की उम्मीद बढ़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित

एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 07 अप्रैल : राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं-2026 के अंतर्गत आज तीसरे दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें म्यूजिकल चेयर रेस और पंजा लड़ाना...
article-image
पंजाब

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग-ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी और सीआरपीएफ के बीच मुकाबला रहा  बराबर

गढ़शंकर, 29 जुलाई: 38वीं जेसीटी पंजाब राज्य सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता यहां बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट...
article-image
पंजाब

गुरदासपुर एनकाउंटर मामला : हाईकोर्ट ने पंजाब DGP को किया तलब, जानें पूरा मामला

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 23 फरवरी को गुरदासपुर में एक मुठभेड़ में कथित तौर पर मारे गए युवक रणजीत सिंह (19) से जुड़े मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत चंडीगढ़ में प्रदेश का 7.19 प्रतिशत हिस्सा जारी करने का किया आग्रह

बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश से एक स्थाई सदस्य नियुक्त करने की मांग की उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार बी.बी.एम.बी. से लंबित देय राशि जारी करने पर दिया बल आपदा राहत नियमों की समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!