लोगों की ID चेक की और गोली मार दी, 23 की मौत : बलोचिस्तान में हमलावरों ने बस रुकवाई, सभी मृतक पाकिस्तान के पंजाब के थे रहने वाले

by

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में 23 यात्रियों की हत्या कर दी गई है. घटना बलोचिस्तान के मुसाखेल जिले की है. बंदूकधारियों ने पहले लोगों को बसों और गाड़ियों से उतारा फिर उनकी पहचान की और उसके बाद उन्हें गोली मार दी. सभी मृतक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले थे.

पाकिस्तानी अखबार डॉन से बात करते हुए मुसाखेल के असिस्टेंट कमिश्नर नजीब काकर ने बताया, “मुसाखैल जिले में हमलावरों ने पहले राराश्रम इलाके में हाइवे ब्लॉक किया, फिर वहां से गुज़रने वाली गाड़ियों को रोकना शुरु किया. गाड़ियां रुकने के बाद हमलावरों ने यात्रियों को बसों, गाड़ियों से उतारा. फिर एक-एक कर लोगों को गोली मार दी. हमलावरों ने 10 गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. अबतक किसी गुट या संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.”
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने घटना पर शोक जताया है. राष्ट्रपति ज़रदारी ने कहा कि “इतनी निर्ममता से मासूम लोगों की हत्या इंसानियत की हत्या है. इस घटना में शामिल गुनहगारों को कानून के सामने लाएंगे जिससे न्याय सुनिश्चित हो सके.” पाकिस्तान गृहमंत्री मोहसिन नक़वी ने भी इन हमलों की निंदा की है. उन्होंने इन हमलों को ‘वहशियाना’ कदम बताते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.
साल 2024 में इस तरह का ये दूसरा हमला है. इससे पहले अप्रैल 2024 में बलोचिस्तान के नोश्की इलाके में बस सवार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावरों ने पहले उनके आईडी कार्ड चेक किए फिर उन्हें गोली मार दी. इसी तरह अक्टूबर 2023 में भी पंजाब प्रांत के रहने वाले 6 मजदूरों को बलोचिस्तान के केच इलाके गोली मार दी गई थी.

बांग्लादेश ने भारत में काम कर रहे अपने 2 डिप्लोमैट्स हटाए, अब शेख हसीना का प्रत्यर्पण तय है? कुछ रोज पहले ही बलोचिस्तान के ग्वादर में अज्ञात लोगों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी थी. ग्वादर में ही पाकिस्तान का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है. इसके अलावा हाल ही में ही कुछ हमलावरों ने बोलन इलाके में एक रेलवे लाइन उड़ा दी थी और मस्तुंग में एक पुलिस स्टेशन पर भी हमला किया था. हालांकि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जून के अंत तक मुकम्मल होगा श्री खुरालगढ़ साहिब प्रोजैक्ट, कार्य युद्ध स्तर पर जारी: अपनीत रियात

ऐतिहासिक स्थान से जुड़ी सडक़ों को चौड़ा व मजबूत करने के अलावा रिटेनिंग वाल बनाने का प्रस्ताव तैयार समागम के दौरान पेश आती पीने वाले पानी की सप्लाई की समस्या का हल करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को 1500 रुपए का और एक लाख युवाओं को रोजगार का इंतजार : पहली कैबिनेट में इन दोनों वादों को अमलीजामा पहनाने के लिए कैबिनेट सब कमेटी गठित

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस ने चुनाव से पहले 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को 1500 रुपए मासिक भत्ता और पहली ही कैबिनेट में एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा...
article-image
पंजाब

गांव बजवाड़ा कलां में साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी के प्रकाश दिवस समर्पित भव्य गुरमति समागम की तैयारियां निरंतर चल रही हैं। इस महान समागम का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा।

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  गांव बजवाड़ा कलां स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा छावनी निहंग सिखों, ऊना रोड, बजवाड़ा कलां के नगर निवासी, एनआरआई भाइयों, तथा क्षेत्रीय सहयोगियों के समर्थन से यह कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व वातावरण दिवस वैबीनार करवाया एवं पौधे लगाए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के लाइफ साइंस विभाग ने प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व वातावरण दिवस मनाते हुए वैबीनार करवाया एवं कालेज कैंप में पौधे...
Translate »
error: Content is protected !!