सरकारी ऐप `हिम समाचार` डाउनलोड पाए हिमाचल सरकार की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां—डीसी आबिद हुसैन सादिक

by

रोहित भदसाली। बिलासपुर 27 अगस्त :
प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण घोषणाओं सहित हिमाचल प्रदेश सरकार की सभी खबरों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘हिम समाचार’ ऐप लांच किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी।
उन्होंने जिला बिलासपुर के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि हिमाचल सरकार द्वारा सरकार की सभी महत्वपूर्ण निर्णय और कैबिनेट द्वारा लिए जाने वाले सभी फसलों की जानकारी के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लॉन्च किए गए हिम समाचार ऐप को डाउनलोड अवश्य करें। विभाग द्वारा अब तक 650 से अधिक दैनिक बुलेटिन प्रसारित किया है। जिस पर पर 8 लाख 60 हजार से अधिक व्यूज आए है।
इस ऐप में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रतिदिन शाम को 6 बजे न्यूज बुलेटिन ‘हिमाचल समाचार’ प्रसारित किया जा रहा है। इस बुलेटिन में प्रदेश सरकार से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां तथा ताजा समाचार प्रसारित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम लोग ‘हिम समाचार’ ऐप को अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके रोजाना सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का बुलेटिन सुन सकते हैं।
उन्होंने सभी लोगों से ‘हिम समाचार’ ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नकली सोने की ईंट गिरवी रख ठगे लाखों

रोहित जसवाल।  बिलासपुर :   झंडूता में नकली सोने की ईंट गिरवी रखकर दो लाख रुपये ठगने वाले गिरोह के दो आरोपितों को झंडूता पुलिस ने बरसंड में गिरफ्तार किया है। आरोपितों को न्यायालय में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में एक दिवसीय स्टोरी टेलिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बीबीएन, 9 मई, (तारा)    ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सीबीएसई पंचकूला की तरफ से एक दिवसीय ‘स्टोरी टेलिंग’ प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के अध्यापकों के अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन गुना बढ़ाई पंचायत घरों के निर्माण को दी जाने वाली राशि – अनिरुद्ध सिंह नए पंचायत घर बनाने को दिए जा रहे 1.14 करोड़, एक समान होगा डिजाइन

ग्रामीण विकास मंत्री ने मंडी जिले की दरंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टकोली में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की मंडी मनरेगा में अव्वल, प्रशासन की थपथपाई पीठ मंडी, 18...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी चुनाव :  दूसरे दिन 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए , कल पहले दिन मात्र एक उमीदवार ने नामांकन पत्र किए थे दाखिल

एएम नाथ।  मंडी, 30 अप्रैल। नगर निगम मंडी में पार्षद चुनावों के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन केवल एक नामांकन प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!