प्राकृतिक खेती से व्यय 8 हजार और आमदन 50 हजार : प्राकृतिक खेती से समाज के लिए प्रेरणा बनें सेवानिवृत्त अधिकारी

by

एएम नाथ। पालमपुर : अमर सिंह पठानिया, हिमाचल सरकार की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना से प्रभावित होकर प्राकृतिक खेती को अपनाकर समाज के लिए प्रेरणा बन गये।
उपमण्डल पालमपुर के बारी ( गुजरेहड़ा ) गांव के अमर सिंह पठानिया ने इंश्योरेंस कंपनी से अधिकारी पद से सेवानिवृति के पश्चात गांव लौटकर खेतीबाड़ी आरंभ की। उन्होंने रसायनिक खेती को छोड़कर सरकार की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना में 6 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त कर प्राकृतिक खेती को अपनाया।
अमर सिंह बताते हैं कि सेवानिवृति के पश्चात, उन्होंने अपनी 15 कनाल कृषि योग्य भूमि से 8 कनाल भूमि पर प्राकृतिक खेती आरंभ की। अपनी जमीन पर गेंहू, मक्की, मटर, चना, बैंगन, आलू और मौसमी सब्जियों की खेतीबाड़ी आरंभ की है। पहले जहां रसायनिक खेती से व्यय 15 हजार रुपये आता है और आमदन 30 हजार आती थी वहीं प्राकृतिक खेती से व्यय 8 हजार और आमदन 50 हजार के करीब आ रही है। अमर सिंह बताते है कि प्राकृतिक खेती के उत्पाद रसायनों और कीटनाशकों के उपयोग के बिना स्वास्थ्य बर्धक और अधिक पोषक होते हैं। प्राकृतिक खेती में अदभुत उत्पादक क्षमता के कारण इसके उत्पाद साईज में बड़े होते हैं और इनकी भंडारण एवं उपयोग की अवधि भी अधिक होती है।
अमर सिंह पठानिया, कृषि विभाग की आतमा परियोजना के माध्यम से प्राकृतिक खेती के बारे में संपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण हासिल प्राप्त करने से प्राकृतिक खेती की विधि और प्राकृतिक खेती के लिये बनाये जाने वाले उत्पादों एवं इनके प्रयोग की अच्छी समझ रखते हैं। अमर सिंह जहां किसानों तथा बागवानों की प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देते हैं वहीं युवाओं को प्राकृतिक खेती का स्वरोजगार के लिये प्रेरित भी करते हैं।
बदलते परिवेश और पोषण युक्त भोजन की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल सरकार ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अधीन अपनाई जा रही ‘‘सुभाष पालेकर कृषि’’ को किसान व बागवानों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध कांगड़ा जिला में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यान्वयन में अग्रणी स्थान प्राप्त किए हुए हैं।
जिला की 4292 हेक्टेयर भूमि पर 42,322 किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर फल-फूल अनाज और सब्जियों की सफलता पूर्वक खेती कर रहे हैं।
कृषि क्षेत्र में जिला के किसानों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड हासिल कर अपनी सफलता का लोहा बनवाया है। जिला के 16 विकास खंडों में बंटे इस जिला में एग्जाॅटिक वेजिटेबल्स के उत्पादन की और किसानों का रुझान बढ़ा है। रसायनों को हतोत्साहित कर कम लागत से होने वाली प्राकृतिक खेती को यहां के किसान बड़े उत्साह से अपना कर सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के प्रमाणन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक अनूठी स्व प्रमाणीकरण प्रणाली तैयार की गई है जिसके तहत जिला भर के 13000 से अधिक किसानों को प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। विकासखंड भेडू महादेव में कुल 10759 किसानों में से 2625 किसान 290.69 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती अपना कर आजीविका को सुदृढ़ कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला में सेब ढुलाई की दरें निर्धारित …अधिक शुल्क वसूलने पर दोषी ऑपरेटर यूनियनों के विरुद्ध होगी कानूनी कार्रवाई

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि जिला शिमला में सेब सीजन के मध्यनजर वर्ष 2026 के लिए सेब पेटियों की वजन के हिसाब से ढुलाई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीचुल टॉप में पूजा-अनुष्ठान के बाद देवता देहरी पहुंचे, देवलुओं को दिया आशीर्वाद…. घी से भरे पात्रों से हुआ पारंपरिक स्वागत : फलाचन घाटी में निभाई गई देवता शेष नाग की सदियों पुरानी परंपरा

बठाहड़, बंजार(परस राम भारती) । जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल की फलाचन घाटी में आराध्य देवता श्री शेष नाग जी से जुड़ी सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ...
हिमाचल प्रदेश

खण्ड युवा स्वयंसेवी को 3,000 मासिक , कार्यालय के कार्य हेतु चयनित स्वयंसेवी को 6,000 रूपये मासिक : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा दो वर्ष के लिए चयनित किए जाएं युवा स्वयंसेवी

ऊना, 14 जुलाई – जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से दो वर्ष के कार्यकाल हेतु एक-एक युवा/युवती का चयन युवा स्वयंसेवी के रूप में किया जाएगा। इस बारे जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह बिगड़ैल शहजादे : महिला सम्मान क्या होता , शायद उनकी माता ने उन्हें नहीं सिखाया – कंगना रणौत

एएम नाथ। मंडी : भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने मंगलवार को सिराज में दर्जन भर कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने चुनावी जनसंभा के दौरान कहा कि पिछले एक दशक में देश का कायाकल्प हुआ...
Translate »
error: Content is protected !!