ऊना जिले में जीपीएस प्रणाली के होगी पशुधन की गणना, पहली सितम्बर से आरंभ होगा कार्य

by

रोहित भदसाली। ऊना, 30 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में पहली सितम्बर से जीपीएस प्रणाली के माध्यम से पशुधन गणना का कार्य आरंभ किया जाएगा। इस गणना का मुख्य उद्देश्य जिले में पशुधन आबादी की सटीक जानकारी एकत्रित करना है, जो कि पशुधन विकास से संबंधित नीतियों और योजनाओं की कार्य योजना बनाने और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उपायुक्त पशु पालन विभाग द्वारा 21वीं पशुधन गणना 2024 के तहत विभागीय अधिकारियों के लिए ऊना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत बताया कि इस गणना से पशुधन की जनसंख्या का डेटा और ग्रामीण-शहरी विवरण इकट्ठा करके धन और संसाधनों के उचित आवंटन में मदद मिलेगी। साथ ही, विभिन्न नस्लों की जानकारी एकत्रित कर उनके संरक्षण और सुधारीकरण के कार्यों को भी बल मिलेगा।
इसके साथ ही, उपायुक्त ने जिले में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने और आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए डार्टगन मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को दुग्ध समितियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, जिससे न केवल दूध उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पशुपालकों और स्वयं सहायता समूहों के लिए जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक डॉ. विनय शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से पशुधन के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. दिनेश परमार, डॉ. अजू व्यास, डॉ. राकेश भट्टी, और जिले के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व लोक अदालत में सभी इंतकाल का करे निपटारा:उपायुक्त आदित्य नेगी

शिमला 22 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां लंबित राजस्व मामलों से संबंधित जिला के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में टीजीटी बैचवाइज भर्ती का रिजल्ट जारी

एएम नाथ। शिमला हिमाचल सरकार बेरोजगार युवाओं को लगातार रोजगार दे रही है। इसी कड़ी में हिमाचल में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल में 924 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने लेक फेस्टिवल की तैयारियों का लिया जायजा एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल सलूणी के तलेरू पर्यटन स्थल में 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त अपूर्व देवगन और एडीएम ने चुराह और सलूणी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा :

चंबा, 21 जुलाई : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लगातार जारी बारिश के कारण ज़िला में विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाने को लेकर आज विधानसभा चुराह के तहत चांजू नाला और हिमगिरि इलाके का दौरा कर...
Translate »
error: Content is protected !!