हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के 141 पदों के लिए उपचुनाव का शेड्यूल जारी, आचार संहिता लागू : मतदान 29 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा

by
9 पद ग्राम पंचायत प्रधान, 17 उपप्रधान, 1 पंचायत समिति सदस्य, 2 जिला परिषद सदस्य तथा 112 पंचायत वार्ड सदस्य के पद पर होगा चुनाव
एएम नाथ। शिमला  :
हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के अलग-अलग 141 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। मतदान 29 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा। जिन पदों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें 9 पद ग्राम पंचायत प्रधान, 17 उपप्रधान, 1 पंचायत समिति सदस्य, 2 जिला परिषद सदस्य तथा 112 पंचायत वार्ड सदस्य के  शामिल हैं। चुनावी अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन क्षेत्रों में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 11 से 13 सितंबर तक सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की छंटनी 16 सितंबर को होगी तथा 18 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।
नामांकन पत्रों की वापसी के तत्काल बाद चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की जाएगी और प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आबंटित कर दिए जाएंगे। उपचुनाव के लिए पोलिंग स्टेशन के नाम भी 11 सितंबर को जारी कर दिए जाएंगे। 29 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के मतों की गणना मतदान के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी, जबकि पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य की मतगणना 30 सितंबर को संबंधित विकास खंड कार्यालय में सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त अनिल कुमार खाची की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
कहां  आदर्श आचार संहिता :
ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के उप चुनाव के लिए पूरी ग्राम पंचायत में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी। इसी तरह पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए संबंधित पंचायत समिति के सभी वार्डों तथा जिला परिषद सदस्यों के उपचुनाव के लिए संबंधित जिला परिषद के वार्डों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AAP ने दिल्ली में 2 सीटों पर बदले उम्मीदवार, नामांकन के बीच किनसे छिन गया टिकट

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की। जिसके तहत पार्टी ने नरेला और हरि नगर सीट से अपने पूर्व में घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विस में 5000 परिवारों को दिये मुफ्त गैस कनैक्शन: राम कुमार

ऊना 15 फरवरी: गृहणी सुविधा योजना के तहत हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5000 परिवारों को मुफ्त घरेलू गैस कनैक्शन वितरित किये गये हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो....
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों के समुचित विकास के लिए सही उम्र में सही पोषण जरूरी: राहुल कुमार…कहा..स्थानीय एवं पौष्टिक आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम संभव

आंगनवाड़ी केंद्र लखनपुर में आयोजित पोषण माह अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोले उपायुक्त मिशन दृष्टि के तहत लखनपुर प्राथमिक विद्यालय का किया दौरा, बच्चों की आंखों की जांच संबंधित जानकारी हासिल की बिलासपुर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीआरसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 30 रनों से हराया

झलेड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में उपायुक्त ने की शिरकत रोहित भदसाली।  ऊना, 13 नवम्बर. पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन झलेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!