रास्ते में घेर कर हमला करके हत्या की कोशिश करने समेत विभिन्न धराओं तहत मामला दर्ज

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को घेर कर मारपीट करने तथा उसकी हत्या की कोशिश करने में उसके गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद करके उसके 8-10 अज्ञात साथियों पर मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस पास दिए बयान में लखविदर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी मुग्गोवाल ने कहाकि गत दिन दोपहर को वह अपने बाईक पर सवार होकर गढ़शंकर से अपने गांव वापिस जा रहा था जब वह गांव गोलियां पास पहुंचा ही था उसके गांव के युवक गग्गी पुत्र सरबजीत सिंह ने अपने आठ दस अज्ञात साथियों के साथ उसे घेर लिया और उस पर लाठी डंडों तथा तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला करके उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया । उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर दाखिल कराया गया। आज गढ़शंकर पुलिस ने लखविंदर सिंह के बयान पर गग्गी तथा उसके अज्ञात साथियों पर विभिन्न धराओं तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन कर रहे जगजीत डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी : खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने भी की भूख हड़ताल

 खनौरी बॉर्डर : अपनी मांगों को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच खनौरी बॉर्डर पर किसान लंबे समय से धरने पर बैठे हैं। इन्हीं में से एक किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल 15 दिन से...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में गणित विभाग की तरफ से प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया | इस मौके डा. शैली गर्ग प्रोफ़ैसर डीएवी यूनिवर्सिटी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कबड्डी का महा उत्सव 16 नवंबर को बीनेवाल बीत में

गढ़शंकर : : शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी की याद में प्रथम कबडडी ऑल ओपन का विशाल खेल मेला अड्डा झुंगिया (बीनेवाल बीत) में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला समस्त स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!